राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

IBC24 ‘माइंड समिट’ में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां: मध्यप्रदेश के विकास का रोडमैप होगा प्रस्तुत

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 7 दिसंबर को एक बड़े आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 द्वारा आयोजित ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोग्रेस’ में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां एक मंच पर आकर प्रदेश के सरोकारों पर चर्चा करेंगी। यह

On: December 6, 2024 7:25 PM
Follow Us:

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 7 दिसंबर को एक बड़े आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 द्वारा आयोजित ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोग्रेस’ में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां एक मंच पर आकर प्रदेश के सरोकारों पर चर्चा करेंगी। यह कार्यक्रम राजधानी के होटल ताज में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।
समिट की मुख्य विशेषताएं:
राजनीति का मंच
• मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे।
• पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान राजनीति और सियासी मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।
• केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, और विश्वास सारंग, उदय प्रताप सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत समेत कई मंत्री व प्रमुख महापौर अपने विभागों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
• विपक्षी नेता विवेक तन्खा, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा सरकारी नीतियों की समीक्षा करेंगे और सत्ता पक्ष से जुड़े सवालों का जवाब देंगे।
धर्म और हिंदुत्व पर संवाद
• बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष अतिथि होंगे। हिंदू एकता और उनके प्रयासों से जुड़े विवादों पर संवाद होगा।
शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल पर चर्चा:
• समाज से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपनी राय व्यक्त करेंगे और समाधान के सुझाव देंगे।
सम्मान समारोह:
• अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हस्तियों को इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
IBC24 की भूमिका
चैनल के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने बताया कि IBC24, जो जनता और सरकार के बीच एक सेतु की तरह काम करता है, इस कार्यक्रम के जरिए संवाद की नई दिशा तय करेगा। यह आयोजन न केवल समस्याओं को उजागर करेगा बल्कि उनके समाधान पर भी विचार प्रस्तुत करेगा।
संवाद और समाधान
IBC24 का ‘माइंड समिट’ मध्यप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। यह आयोजन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर संवाद और समाधान के जरिए प्रदेश के भविष्य के लिए नई दिशा तय करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser