Homeअपराधसरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी: एलएलबी...

सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी: एलएलबी छात्र से 1.52 लाख की ठगी, आरोपी पर एफआईआर दर्ज

बुरहानपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक परिवार से 3.94 लाख 501 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी शुभम पिता किशोर वाघ के खिलाफ लालबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (विश्वासघात) के तहत केस दर्ज किया गया […]

बुरहानपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक परिवार से 3.94 लाख 501 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी शुभम पिता किशोर वाघ के खिलाफ लालबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (विश्वासघात) के तहत केस दर्ज किया गया है।
ये है मामला
पीड़ित नयन तायड़े, जो बुरहानपुर के सेवासदन कॉलेज में एलएलबी के छात्र हैं, ने बताया कि उनकी मां विद्या तायड़े सरकारी स्कूल की शिक्षिका हैं। 2020 में चुनाव ड्यूटी के दौरान उनकी मां की मुलाकात शुभम वाघ से हुई, जिसने खुद को नगर निगम बुरहानपुर में ऑपरेटर बताया। शुभम ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उसकी बुरहानपुर और भोपाल के बड़े सरकारी विभागों में अच्छी जान-पहचान है और वह नयन की सरकारी नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद शुभम ने परिवार से अलग-अलग समय पर 3.94 लाख 501 रुपये ले लिए। नयन के जीजा नवीन बंसोरे के खाते से 1.08 लाख, नयन की मां के खाते से 1.97 लाख 601, नयन के बैंक ऑफ इंडिया खाते से 88,900 रु. दिए गये।
पैसे लौटाने में आनाकानी
जब नौकरी नहीं मिली, तो नयन और उनके परिवार ने शुभम से पैसे लौटाने को कहा। शिकायत की धमकी के बाद, शुभम ने 2.42 लाख वापस कर दिए, लेकिन 1.52 लाख 501 रुपये अब तक नहीं लौटाए। शिकायत दर्ज होने के बाद, लालबाग थाना पुलिस ने आरोपी शुभम वाघ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles