राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

निगम की बाजार में अवैध मांस बिक्री पर रोक और अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

बुरहानपुर। शनिवार को नगर निगम ने शहर में खुले में मांस और मछली बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। यह कदम सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और अवैध स्लाटर हाउस के संचालन को रोकने के लिए उठाया गया। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई अखिल भारत हिंदू महासभा ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त

On: December 21, 2024 3:56 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। शनिवार को नगर निगम ने शहर में खुले में मांस और मछली बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। यह कदम सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और अवैध स्लाटर हाउस के संचालन को रोकने के लिए उठाया गया।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
अखिल भारत हिंदू महासभा ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव को एक पत्र सौंपकर गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर मांस और मछली की खुले में बिक्री पर आपत्ति जताई थी। आयुक्त ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
Sadaiv Newsनिगम अफसरों ने मंडी बाजार, इकबाल चौक, अनाज मार्केट, पाला बाजार, और अन्य मुख्य सड़कें जहाँ पर खुले में मांस विक्रय किये जाने पर कार्रवाई की गई। साथ ही खुले में मांस और मछली बेचने वालों के खिलाफ जुर्माने लगाए गए। खुले में बिक्री किए जा रहे मांस को भी जब्त कर लिया गया।
अतिक्रमण हटाया
निगम अधिकारियों ने रोशन चौक और मंडी बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया गया। व्यापरियों और दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया गया। नगर निगम अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना था। खुले में मांस और मछली की बिक्री से गंदगी और यातायात में बाधा होती है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोग संतुष्ट नजर आए, क्योंकि इससे बाजार क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। वहीं, कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई को कठोर बताया और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।
ये रहे मौजूद
सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, संजय तिवारी, गणेश पाटिल, आशीष तायडे, सतीश रायसरदार, विजय रायसरदार सहित अन्य निगम कर्मी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser