Homeमध्यप्रदेशजागरूकता अभियान: महिला सुरक्षा और साइबर फ्रॉड...

जागरूकता अभियान: महिला सुरक्षा और साइबर फ्रॉड पर बुरहानपुर पुलिस की कड़ी नजर

नए साल में सुरक्षित समाज की पहल, कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की सक्रियता बुरहानपुर। पुलिस द्वारा नए साल के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को साइबर अपराधों से बचाने के लिए एक व्यापक सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में इस अभियान के तहत […]

  • नए साल में सुरक्षित समाज की पहल, कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की सक्रियता

बुरहानपुर। पुलिस द्वारा नए साल के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को साइबर अपराधों से बचाने के लिए एक व्यापक सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग और जनसंवाद आयोजित किए जा रहे हैं।
Sadaiv Newsसायबर धोखाधड़ी से बचाव
लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी निजी जानकारी/ओटीपी/बैंक डिटेल्स साझा न करने की सलाह दी जा रही है। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचने और अनजान वीडियो या वॉइस कॉल न उठाने के प्रति सतर्क किया जा रहा है। साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी जा रही है।
महिला सुरक्षा और जागरूकता
महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाई जा रही है। नागरिकों को अपराध की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यातायात नियमों का पालन करने, किराएदारों और नौकरों की जानकारी थाने पर देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की सलाह दी जा रही है।
पुलिस की सक्रियता
पुलिस टीम संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग कर रही है।अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन लोगों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है ताकि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय हो सके। पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, और एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के नेतृत्व में पुलिस की टीमें इस अभियान को प्रभावी रूप से अंजाम दे रही हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles