राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पुनर्घनत्वीकरण योजना: 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य होंगे

विधायक अर्चना चिटनिस की पहल पर बुरहानपुर में विकास की नई गति बुरहानपुर। पुनर्घनत्वीकरण योजनांतर्गत 73 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत से अनेक विकास कार्य किए जाएंगे। यह घोषणा विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री, और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने की। उनके प्रयासों से स्वीकृत इस योजना के तहत नगर

On: January 5, 2025 8:58 PM
Follow Us:
  • विधायक अर्चना चिटनिस की पहल पर बुरहानपुर में विकास की नई गति

बुरहानपुर। पुनर्घनत्वीकरण योजनांतर्गत 73 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत से अनेक विकास कार्य किए जाएंगे। यह घोषणा विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री, और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने की। उनके प्रयासों से स्वीकृत इस योजना के तहत नगर में शहरी क्षेत्रों का नवीनीकरण और जीर्ण-शीर्ण भवनों का पुनः उपयोग होगा। इन कार्यों पर शीघ्र ही साधिकार समिति की स्वीकृति मिल सकेंगी। श्रीमती चिटनिस ने महापौर माधुरी अतुल पटेल, कलेक्टर भव्या मित्तल सहित जिला प्रशासन का बुरहानपुर के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे कार्यों एवं सहयोग के लिए साधुवाद ज्ञापित किया।
Sadaiv Newsअर्चना चिटनिस ने कहा यह योजना बुरहानपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल शहर का नवीनीकरण होगा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत को भी सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा इस योजना के क्रियान्वयन से बुरहानपुर में अधोसंरचना, सौंदर्यीकरण, और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊंचाई मिलेगी। शहर के नागरिकों को बेहतर सड़कें, भवन, और सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी। रोजगार के अवसर बढ़ने से आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
योजना के स्वीकृत कार्य
– प्रथम चरण के तहत चल रहे कार्यों के बाद द्वितीय चरण के लिए 73 करोड़ 57 लाख 89 हजार रुपये के कार्यों को स्वीकृति दी गई है।
– इनमें 53 करोड़ 38 लाख रुपये नगर पालिक निगम क्षेत्र और 20 करोड़ 19 लाख रुपये गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा खर्च किए जाएंगे।
शहर का नवीनीकरण और नई अधोसंरचना का निर्माण
– पुराने और जीर्ण-शीर्ण शासकीय भवनों का सकारात्मक उपयोग किया जाएगा।
– निजी पूंजी निवेश को प्रोत्साहित कर शहर में नई अधोसंरचना विकसित की जाएगी।
– मेक्रोविजन स्कूल से आयुर्वेदिक महाविद्यालय और अमरावती रोड तक नई सड़कों का निर्माण।
– सिविल लाइन में बंगलों और कम्युनिटी भवन का निर्माण।
– एम्फीथियेटर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, और ओपन रनिंग ट्रैक का निर्माण।
– ताप्ती नदी पर राजघाट और सतियारा घाट पर रिवरफ्रंट का निर्माण।
– नगर निगम कार्यालय, पुलिस विभाग के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल, और फायर स्टेशन का निर्माण।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser