Homeमध्यप्रदेशबजरंग दल की चेतावनी- आरोपियों के मकान...

बजरंग दल की चेतावनी- आरोपियों के मकान तोड़ें नहीं तो उग्र होगा आंदोलन

नंदी के गायब होने का मामला: बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने जताया आक्रोश सारोला में किया विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा बुरहानपुर। ग्राम सारोला से गुम हुए नंदी के गुरूवार शाम अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों में आक्रोश है, हालांकि प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और […]

बुरहानपुर। ग्राम सारोला से गुम हुए नंदी के गुरूवार शाम अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों में आक्रोश है, हालांकि प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है, लेकिन शुक्रवार को हिन्दू संगठनों की ओर से सारोला में विरोध प्रदर्शन कर मांग की गई है कि आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई कर उनके मकान तोड़े जाने चाहिए।
दरअसल शुक्रवार दोपहर बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद की ओर से ग्राम सारोला में विरोध प्रदर्शन किया गया। गांव में रैली निकालकर तहसीलदार आईएस गनावा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि जिन लोगों ने नंदी की हत्या की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अगर कार्रवाई नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन
सारोला में काफी संख्या में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी एकत्रित हुए जिसमें खंडवा- बुरहानपुर जिले के कार्यकर्ता भी थे। इस दौरान खंडवा से आए बजरंग दल विभाग संयोजक आदित्य मेहता ने कहा- अगर कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपकर कहा- आरोपियों पर रासुका भी लगाएं
ज्ञापन में बजरंग दल की ओर से कहा गया कि 27 जनवरी को ग्राम सारोला से एक नंदी लापता हुआ। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। उनका आपराधिक रिकार्ड निकाला जाए। संपत्ति की जांच कर मकान तोड़े जाएं। रासुका की कार्रवाई की जाए। गोवंश हत्या की धारा भी बढ़ाई जाए। सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
ये रहे मौजूद
इस दौरान जिला संयोजक रवि सालुंके, जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल, जिला मंत्री संतोष पंडित, उपाध्यक्ष सुधीर मिसाल, विभाग सह संयोजक हरेश्वर पाटिल, दीपक पवार, धर्मप्रसाद, मयूर पाथकर, जयदीप पाटिल, युवराज पाटिल, मनोज भारडकार, दिनेश राठौर सहित ग्राम उप सरपंच योगेश महाजन, सुरक्षा समिति अध्यक्ष किरण मोरे, सरपंच प्रतिनिधि असलम गवलकर, राहुल महाजन, दिनेश महाजन आदि मौजूद थे। तहसीलदार आईएस गनावा ने कहा-गांव में नंदी थे जो गायब थे। गांव के पास अवशेष मिले हैं। जिन्होंने भी यह अपराध किया है उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा।
नंदी के गुम होने से मचा था बवाल
दरअसल ग्राम सारोला से 27 जनवरी से एक नंदी महाराज लापता थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शिकारपुरा थाने में की थी। गुरूवार को ग्रामीणों अपनी दुकानें बंद रखी थी। शाम में पता चला कि नंदी के अवशेष मिले हैं तब शिकारपुरा थाने का घेराव किया था। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। अब शुक्रवार को बजरंग दल, विहिप ने सारोला में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा।
….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles