Homeमध्यप्रदेशनेपानगर वन क्षेत्र में सख्ती: कलेक्टर ने...

नेपानगर वन क्षेत्र में सख्ती: कलेक्टर ने केजीएफ टॉवर से देखा जंगल का नजारा

प्रशासन की नई रणनीति से अतिक्रमण पर लगेगी लगाम वनक्षेत्र की सुरक्षा पुलिस, राजस्व और वन विभाग मिलकर करेंगे  कलेक्टर ने किया वन क्षेत्र का दौरान, अफसरों से कहा, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त सुरक्षा समिति सम्मेलन बुरहानपुर। 2022-23 में बड़े पैमाने पर नेपानगर क्षेत्र में वन कटाई हुई थी। अब इसे लेकर जिला […]

बुरहानपुर। 2022-23 में बड़े पैमाने पर नेपानगर क्षेत्र में वन कटाई हुई थी। अब इसे लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग ने फिर गंभीरता से लेते हुए मिलकर प्रयास करने की बात कही है तो वहीं बुधवार को नवागत कलेक्टर ने वन क्षेत्र का भ्रमण भी किया।
वन क्षेत्र की स्थिति जानने के लिए कलेक्टर हर्ष सिंह नावरा और नेपानगर रेंज के जंगल में पहुंचे। सबसे पहले वह पानखेड़ा बीट पहुंचे। यहां केजीएफ टॉवर से जंगल का नजारा देखा। यहां से बाकड़ी पहुंचे। बाकड़ी वही स्थान है जहां दो साल पहले अतिक्रमणकारियों ने बंदूकें लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। कलेक्टर ने यहां ड्रोन से भी जंगल देखा। इसके बाद नीमसेठी, घाघरला होते हुए हिवरा पहुंचे।
कहा, सुरक्षा समितियों को एकजुट कर कराएं सम्मेलन
कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अफसरों से कहा कि आमतौर पर वन विभाग वन सुरक्षा समिति और पुलिस विभाग नगर और ग्राम रक्षा समितियों के अलग अलग सम्मेलन कराते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। दोनों ही विभागों की समितियों का एक संयुक्त सम्मेलन होना चाहिए जो अतिक्रमण रोकने में संयुक्त रूप से प्रयास करे।
अफसरों ने बताया क्या आती चुनौतियां
इस दौरान वन अफसरों ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें अतिक्रमणकारियों से क्या क्या चुनौतियां पेश आती है। जंगल में किस तरह सुरक्षा की जाती है। आगे चलकर क्या प्रयास किए जाएं कि वन कटाई और अतिक्रमण न हो।
तीनों विभाग मिलकर करेंगे
वन अफसरों ने बताया कि तीनों ही विभाग पुलिस, राजस्व और वन मिलकर वन क्षेत्र में नजर रखेंगे। समय समय पर एक साथ गश्ती भी की जाती है। वरिष्ठ अफसरों द्वारा भी मार्च निकाल जाता है। ऐसे प्रयास अब लगातार होंगे ताकि वन क्षेत्र में फिर से अतिक्रमण न पसरे। नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन ने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य पूर्व में हुए अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति जानना था। इससे अफसरों को अवगत कराया गया है।
यह रहे मौजूद
इस दौरान एसपी देवेंद्र पाटीदार, डीएफओ विद्याभूषण सिंह, नेपानगर एसडीओ विक्रम सूलिया, बुरहानपुर एसडीओ अजय सागर, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा, नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला, नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन, नेपानगर रेंजर श्रीराम पांडे आदि मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles