राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

यू-ट्यूब से सीखा चोरी करने का तरीका- होटल में काम करने वाला नदीम निकला हिस्ट्रीशीटर

8 मार्च को पांडुमल चौराहा स्थित एक घर पर दिया था 14 लाख रूपए की चोरी की वारदात को अंजाम आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज हैं 14 पुराने मामले बुरहानपुर। 8 मार्च को पांडुमल चौराहा स्थित एक सूने मकान में करीब 14 लाख रूपए की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा

On: March 16, 2025 8:33 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। 8 मार्च को पांडुमल चौराहा स्थित एक सूने मकान में करीब 14 लाख रूपए की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी एक चाय की होटल में काम करता था। सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर पुलिस ने उसके घर नया मोहल्ला से गिरफ्तार किया। आरोपी मूलतः महाराष्ट्र का रहने वाला है और हिस्ट्रिशीटर है जहां उसके खिलाफ 2020 से लेकर अब करीब 14 मामले दर्ज हैं। आरोपी अब तक एक करोड़ से अधिक की राशि की चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। खास बात यह है कि उसने पाने से ताले तोड़ने के तरीके यू-टयूब से सीखे थे।
Sadaiv Newsएएसपी एएस कनेश ने रविवार शाम प्रेस कांफ्रेंस में बताया आरोपी नदीम पिता रईस खान 22 निवासी श्मशान घाट के पास रहतपुर शांतिनगर भिवंडी जिला थाणे महाराष्ट्र का रहने वाला है। वर्तमान में नया मोहल्ला बुरहानपुर में रहता है। उसने 8 मार्च को राजरानी मेहता के निवास पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी घर से करीब 14 लाख रूपए मूल्य के सोना, चांदी के जेवर, नगदी चुराकर लग गया था। उस समय घर कोई नहीं था। परिवार वाराणसी दर्शन के लिए गया था। पुलिस ने उससे सारा माल बरामद कर दिया है। आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
सीसीटीवी से बचने के लिए मुंह पर हाथ ढंकता था
एएसपी ने बताया चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी की सीसीटीवी में लोकेशन राजघाट, चकला तिराहा आई। यहां से उसने लिफ्ट ली और फव्वारा चौक, सिंधी बस्ती तक भी दिखा। उसका हुलिया, चाल ढाल मिलने पर स्कैच बनवाया गया। साथ ही मुखबिर लगा दिए। पूछताछ करने पर पता चला कि नया मोहल्ला में एक व्यक्ति इसी हुलिए का रहता है। तब आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। कैश, सोना चांदी के जेवरात बरामद किए गए। पूछताछ में कईं चीजें सामने आई। आरोपी एक साल पहले ही बुरहानपुर आकर बसा और एक होटल पर चाय बनाता है। वह 2020 से लगातार अपराध करता रहा।
2015 से चोरी करने लगा, 20 में पहली बार पकड़ाया
2015 से चोरी के मामलों में लिप्त है। 2020 के बाद पकड़ाया। आरोपी के वारदात का तरीका यह था कि वह अपने साथ एक पाना रखता था। इससे ताला तोड़ता था। यह तरीका उसने यूट्यूब से सीखा। वह अकेले ही कहीं भी चोरी की वारदात करता था। पुलिस से बचने के लिए उसे एक अपनी टी-शर्ट उतारकर फेंक दी थी। साथ ही जहां भी चौराहे आदि पर सीसीटीवी नजर आते वह अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करता था। आरोपी ने चोरी से पहले घर की रैकी की थी। आरोपी से 45500 रूपए नगद, 13.54 लाख 500 रूपए के सोना, चांदी के जेवर बरामद किए गए।
टीम में यह रहे शामिल
सीएसपी गौरव पाटिल, टीआई कमल सिंह पंवार, उपनिरीक्षक हेमेंद्र चौहान, सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र पटिल, मेहफूल अली, प्रधान आरक्षक भरत देशमुख, धरराज पाटिल, विजय पाटीदार, संजय कापोले, अमित शुक्ला, सचिन मिश्रा, शरीफ केदारकर, आरक्षक सुनिल पाटीदार, अमर सिंह, सुरेश वास्कले, विजय कडकारे, सीसीटीवी कंट्रोल रूम सहायक उपनिरीक्षक मुकर्रीम खन, महिला आरक्षक मिनाक्षी करणकर आदि शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser