Homeमध्यप्रदेशबुरहानपुर में बड़ा हादसा: रेत से भरी...

बुरहानपुर में बड़ा हादसा: रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की दर्दनाक मौत

बुरहानपुर। जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ताप्ती नदी के घाट से रेत लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कैसे हुआ हादसा? दरअसल यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। आजाद नगर, बुरहानपुर का रहने वाला चालक ट्रैक्टर […]

बुरहानपुर। जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ताप्ती नदी के घाट से रेत लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। आजाद नगर, बुरहानपुर का रहने वाला चालक ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरकर बसाड़ रोड के रास्ते बुरहानपुर जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह नेपा बसाड़ फाटे के पास पहुंचा, अचानक ट्रैक्टर के अगले पहिए का एक्सल टूट गया। इससे ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और पलट गया।
चालक ने बचने की कोशिश की, लेकिन…
हादसे के दौरान चालक ने ट्रैक्टर से कूदने का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रॉली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान नहीं
घटना की सूचना मिलते ही निंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक आजाद नगर का रहने वाला था, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles