राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

गिरफ्तारी से दहशत में तस्कर! बुरहानपुर पुलिस ने 7 अवैध पिस्टल के साथ दबोचे दो अपराधी

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करों पर पुलिस का वार! बुरहानपुर। जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 07 देशी पिस्टल जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत ₹1,40,000 आंकी गई

On: March 29, 2025 3:32 PM
Follow Us:
  • बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करों पर पुलिस का वार!

बुरहानपुर। जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 07 देशी पिस्टल जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत ₹1,40,000 आंकी गई है। इस कार्रवाई से जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के मंसूबों पर करारा प्रहार हुआ है।
Sadaiv Newsपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष ऑपरेशन
बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ कड़े निर्देश जारी किए थे। उनके आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रभावी रणनीति बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुखबिर की सूचना और पुलिस का एक्शन प्लान
28 मार्च 2025 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि ग्राम खकनार के साई मंदिर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों की डील के लिए मौजूद हैं। इस सूचना पर तुरंत एक्शन प्लान तैयार किया गया और एक विशेष टीम को मौके पर रवाना किया गया।
घेराबंदी और गिरफ्तारी: तस्करों की साजिश नाकाम
पुलिस टीम ने सतर्कता और सूझबूझ से इलाके की घेराबंदी कर दी। साई मंदिर के पास यात्री प्रतीक्षालय में बैठे दो संदिग्धों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। फोर्स की मदद से दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुभान पिता नसिया भिलाला (उम्र 35 वर्ष, निवासी पांगरी), हरदीपसिंह पिता तेहरसिंह सिकलीगर (उम्र 19 वर्ष, निवासी पाचोरी) बताया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 07 अवैध देशी पिस्टल बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत ₹1,40,000 आंकी गई।
मामला दर्ज: आरोपियों पर कसा शिकंजा
गिरफ्तारी के बाद थाना खकनार में अपराध क्रमांक 144/2025, धारा 25(1-8) (a) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कुख्यात अपराधी निकला हरदीपसिंह सिकलीगर पुलिस जांच में यह सामने आया कि हरदीपसिंह सिकलीगर पहले से ही अपराधों में लिप्त है। उसके खिलाफ बालाघाट जिले के थाना कोतवाली में दो गंभीर मामले दर्ज हैं। अपराध क्रमांक 306/2022 – धारा 399, 402 भा.दं.सं. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट (डकैती की तैयारी) और अपराध क्रमांक 307/2022 – धारा 25 आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार रखने का मामला) । यह आरोपी इन दोनों मामलों में फरार चल रहा था, लेकिन बुरहानपुर पुलिस की मुस्तैदी के चलते अब यह सलाखों के पीछे है।
पुलिस टीम की शानदार सफलता
इस साहसिक और प्रभावी कार्रवाई में खकनार पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपराधियों पर शिकंजा कसने में निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शिवपाल सरयाम, सउनि तारक अली, प्रआर शादाब अली, आर मंगल पालवी, आर जितेंद्र चौहान, आर अमर कामडे, आर गोलु खान, आर संदीप की अहम भूमिका रही। इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी बहादुरी और सतर्कता से अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस की सख्त चेतावनी
बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध हथियारों का निर्माण, तस्करी और खरीद-बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है, और इनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser