राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

MIC NEWS: अकबरी सराय से गुजराती मार्केट तक बदलाव की लहर

निगम ने मेयर इन काउंसिल में दी सौंदर्यीकरण कार्यों को मंजूरी महापौर माधुरी पटेल की अगुवाई में ऐतिहासिक फैसले, शहर को मिले 10 से ज्यादा विकास प्रोजेक्ट्स बुरहानपुर। नगर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास

On: April 29, 2025 8:20 PM
Follow Us:
  • निगम ने मेयर इन काउंसिल में दी सौंदर्यीकरण कार्यों को मंजूरी

  • महापौर माधुरी पटेल की अगुवाई में ऐतिहासिक फैसले, शहर को मिले 10 से ज्यादा विकास प्रोजेक्ट्स

बुरहानपुर। नगर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। खासतौर पर अकबरी सराय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने से शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।
महापौर ने बताया कि अकबरी सराय में वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, फाउंटेन, उद्यान और गज़ीबो का निर्माण किया जाएगा। यह ऐतिहासिक स्थल अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर पर्यटन का नया केंद्र बनेगा।
गुजराती मार्केट में बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्किंग
बैठक में वर्षों से अधूरे पड़े गुजराती मार्केट परिसर के पुनर्निर्माण पर भी सहमति बनी। यहाँ बेसमेंट पार्किंग सहित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। वहीं रेणुका झील में म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना की योजना को भी मंजूरी दी गई। महापौर माधुरी पटेल ने कहा बुरहानपुर को ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक विकास के संगम के रूप में विकसित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
स्वीकृत अन्य प्रमुख प्रस्ताव
• अमृत 2.0 के तहत जलप्रदाय योजना के शेष कार्यों की निविदा स्वीकृत
• पांडारोल नाले का एसटीपी के जरिए उपचारन (187 लाख रुपए लागत)
• इंदिरा कॉलोनी में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य
• अमरावती रोड बारादरी के पास बस डिपो व चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
• शिकारपुरा चौराहा से डॉ. जैन निवास तक फोर लेन सड़क का निर्माण
• शहर में नई होर्डिंग नीति और केबल ऑपरेटरों पर कर संबंधी प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति
• अटल तरणताल की तकनीकी मरम्मत के लिए जांच और समाधान
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
पूर्व महापौर अतुल पटेल, निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, एमआईसी चेयरमैन संध्या शिवहरे, भरत इंगले, संभाजी सगरे, महेंद्र इंगले, धनराज महाजन, नितेश दलाल, अमरीन असरफी, उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, योजना प्रभारी संजय शाह, सचिव शाखा प्रभारी वीरेन्द्र रवाये, जनसंपर्क अधिकारी हरिश मोरे आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser