राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सौगात- 96 करोड़ लागत की 4 लघु सिंचाई परियोजनाओं की मिली साध्यता, 3455 हेक्टेयर में बहेगा पानी

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस की क्षेत्र को सौगात खेतों तक पहुंचेगा पानी, खुशहाल होंगे किसान बुरहानपुर। लंबे समय से बुरहानपुर और नेपानगर के किसानों की सबसे बड़ी चिंता –”पानी कब मिलेगा?” – अब खत्म होती नजर आ रही है। विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस की कोशिशों का नतीजा सामने आया है। जल

On: May 1, 2025 5:36 PM
Follow Us:
अर्चना चिटनिस की क्षेत्र को सौगात
  • बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस की क्षेत्र को सौगात

  • खेतों तक पहुंचेगा पानी, खुशहाल होंगे किसान

बुरहानपुर। लंबे समय से बुरहानपुर और नेपानगर के किसानों की सबसे बड़ी चिंता –”पानी कब मिलेगा?” – अब खत्म होती नजर आ रही है। विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस की कोशिशों का नतीजा सामने आया है। जल संसाधन विभाग ने बुरहानपुर क्षेत्र में 96 करोड़ रुपए की लागत से चार नई लघु सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन योजनाओं से 3455 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी, भूजल स्तर में सुधार होगा और पशुओं को पीने का पानी भी उपलब्ध होगा। परियोजनाओं की मंजूरी से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने के साथ आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। क्षेत्र के किसानों-ग्रामीणों में हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और जागरूक विधायक अर्चना चिटनिस का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
अर्चना चिटनिस ने बताया कि ग्राम खामनी के समीप अमरावती नदी पर अमरावती बैराज-1 (कम काजवे) का निर्माण 4 करोड़ 55 लाख की लागत से किया जाएगा। इससे 260 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी।
इसी प्रकार ग्राम भावसा के समीप अमरावती नदी पर अमरावती बैराज-2 (कम काजवे) का निर्माण 5 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इससे 305 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उक्त दोनों परियोजनाओं के निर्माण से क्षेत्र में जल भरण के साथ-साथ ग्रामीणों-किसानों को आवागमन में सुगमता भी होगी।
इसी प्रकार ग्राम बसाड़ के समीप बसाड़ सिंचाई परियोजना तालाब का निर्माण 39 करोड़ 97 लाख की लागत से किया जाएगा। 1340 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। वहीं ग्राम उमरदा के समीप उमरदा सिंचाई परियोजना तालाब का निर्माण 46 करोड़ 42 लाख की लागत से किया जाएगा। 1550 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इन सिंचाई परियोजनाओं से बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बुरहानपुर नगर के भूजलस्तर में वृद्धि होगी।
लंबे समय से उक्त क्षेत्र के किसानों-ग्रामीणों द्वारा सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब उक्त सिंचाई परियोजना की साध्यता मिलने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। तकनीकी स्वीकृति और वित्तीय रूप से साध्यता की श्रेणी में पाए जाने के बाद सभी सिंचाई परियोजनाओं की डीपीआर जल्द से जल्द तैयार करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिससे यह परियोजनाएं शीघ्र मूर्तरूप ले सकेंगी। परियोजना के निर्माण से कृषि क्षेत्र में खुशहाली और कृषकों के लिए उक्त योजनाएं वरदान सिद्ध हो सकेंगी। योजनाओं के मूर्तरूप उपरांत क्षेत्र के कृषकों को योजनावार सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी तथा सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser