राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

गर्भवती पत्नी बोली– पति ने धोखे से की दूसरी शादी, बेटी को लेकर थाने पहुंची इंदौर की महिला

दूसरी पत्नी के पिता ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए, पुलिस ने जांच शुरू की बुरहानपुर। रिश्तों के नाम पर छल का एक चौंकाने वाला मामला सोमवार को बुरहानपुर के शिकारपुरा थाने में सामने आया। इंदौर से आई एक महिला ने अपने पति पर धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया।

On: May 19, 2025 8:24 PM
Follow Us:
  • दूसरी पत्नी के पिता ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए, पुलिस ने जांच शुरू की

बुरहानपुर। रिश्तों के नाम पर छल का एक चौंकाने वाला मामला सोमवार को बुरहानपुर के शिकारपुरा थाने में सामने आया। इंदौर से आई एक महिला ने अपने पति पर धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। महिला पांच महीने की गर्भवती है और अपनी साढ़े पांच साल की बेटी के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंची।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2018 में युवक से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों इंदौर में ही रह रहे थे। युवक वहां अपने मौसा के घर रहता था और फिर बुरहानपुर के इच्छापुर चला गया। अब पता चला है कि वह वहां दूसरी शादी कर चुका है।
पति ने कहा था– वाहन दिला दो, मैंने दिलाया
पीड़िता ने बताया कि उसका पति वाहन चालक है। कुछ समय पहले उसने एक पिकअप वाहन दिलाने की मांग की थी, जो महिला ने खुद के खाते से ट्रांजेक्शन कर दिलाया। गाड़ी पति के नाम से रजिस्टर हुई, लेकिन भुगतान महिला के खाते से हुआ। बाद में पति ने महिला को पैसा लौटाने की लिखित पावती भी दी थी।
महिला का कहना है कि परिजनों ने उसे बुरहानपुर से सूचना दी कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। जब उसने फोटो देखे तो वह सन्न रह गई और तत्काल अपनी बेटी को लेकर इंदौर से बुरहानपुर पहुंची।
दूसरी शादी की लड़की के पिता ने भी लगाए गंभीर आरोप
इसी मामले में युवक की दूसरी पत्नी के पिता भी थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अपनी मां के साथ छुट्टियां मनाने नानी के घर गई थी। वहीं युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया और शादी कर ली। युवती के पिता ने कहा पहले रिश्ता मांगने आए थे, हमने मना कर दिया। तब उनके परिवारवालों ने कहा – भगा लाएंगे और बेच देंगे। आज वही हुआ।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक के परिजन इस शादी में शामिल थे और पहले से जानते थे कि युवक पहले से शादीशुदा है। अब बेटी की मानसिक स्थिति खराब हो गई है और उसे घर लाना मुश्किल हो गया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर शुरू की जांच
शिकारपुरा थाना एएसआई संजीव पगारे ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामला संवेदनशील और गंभीर है। कानूनी प्रावधानों के तहत जांच की जा रही है, आगे की कार्रवाई सबूतों और बयान के आधार पर की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser