राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

Police Update: थानों में रात 2 बजे अचानक पहुंचे सीएसपी, मचा हडकंप

हवालात से रजिस्टर तक की खुली परतें, 13 बिंदुओं पर सख्त निर्देश थानों में व्यवस्था सुधारने 13 निर्देश: सीएसपी ने की रातभर पड़ताल बुरहानपुर। थानों की हकीकत जानने निकले नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, रात 2 बजे अचानक पहुंचे थाना परिसरों में। कहीं रजिस्टर अधूरे मिले, कहीं सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, तो कहीं

On: May 24, 2025 4:06 PM
Follow Us:
CSP गौरव पाटिल बुरहानपुर थाना निरीक्षण
  • हवालात से रजिस्टर तक की खुली परतें, 13 बिंदुओं पर सख्त निर्देश

  • थानों में व्यवस्था सुधारने 13 निर्देश: सीएसपी ने की रातभर पड़ताल

बुरहानपुर। थानों की हकीकत जानने निकले नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, रात 2 बजे अचानक पहुंचे थाना परिसरों में। कहीं रजिस्टर अधूरे मिले, कहीं सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, तो कहीं हवालात की हालत सवालों के घेरे में। निरीक्षण में मिली खामियों पर सख्त चेतावनी, सुधार के लिए 13 बिंदुओं पर तत्काल अमल के निर्देश दिए गए हैं।
Sadaiv News23 मई की रात को शहर में जब अधिकतर लोग नींद में थे, तब नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल निरीक्षण पर निकल पड़े। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य- लंबित अपराधों की स्थिति, रात्रि गश्त की प्रभावशीलता, मालखाना व हवालात की व्यवस्था, डिजिटल समन्स और वारंट निष्पादन की समीक्षा, थाने की समग्र कार्यप्रणाली।
13 निर्देश जो पुलिसिंग में बदलाव लाएंगे
1. लंबित अपराधों का जल्द निपटारा, जिम्मेदार तय होंगे।
2. एचसीएम और मुंशी को रजिस्टर अपडेट रखने का निर्देश।
3. डिजिटल समन्स और वारंट की प्रक्रिया में शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित हो।
4. चोरी के हॉटस्पॉट चिन्हित कर गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्धों की निगरानी हो।
5. हवालात, मालखाना और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुधारी जाए।
6. बिना कारण किसी को थाने में न बैठाएं, यदि पूछताछ हो तो कानूनी प्रक्रिया पूरी करें।
7. मुलजिम की सुरक्षा हेतु 6-6 घंटे की ड्यूटी निर्धारित की जाए।
8. हवालात में फिनायल, रस्सी, गमछा, बाल्टी, धारदार वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित।
9. फटे पुराने कंबल न दिए जाएं, आरोपियों को मानवाधिकारों के अनुरूप सुविधा मिले।
10. गुटखा, तंबाकू जैसी वस्तुएं हवालात में पूरी तरह प्रतिबंधित हों।
11. आरोपी बीमार हो तो तत्काल इलाज कराया जाए, और रोजनामचा में एंट्री की जाए।
12. CCTV की कार्यक्षमता की जांच, खराब कैमरे तुरंत दुरुस्त किए जाएं।
13. कस्टोडियल डेथ जैसे गंभीर विषय पर स्टाफ को विशेष दिशा-निर्देश।
Sadaiv Newsएसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशों के तहत कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को पहले ही संपत्ति अपराधों पर अंकुश लगाने, रात्रि गश्त सुदृढ़ करने व प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश दिए थे। इन्हीं आदेशों की कड़ी में सीएसपी का यह निरीक्षण किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser