राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सूने मकान में बड़ी सेंधमारी- 17 लाख की बड़ी चोरी, 23 तोले सोना और 5 लाख नकद ले उड़े चोर

शादी में गए परिवार का सूना घर बना निशाना, शाहपुर पुलिस जांच में जुटी बुरहानपुर/शाहपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुरकगुराड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक सूने मकान से अज्ञात चोरों ने 17 लाख रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया। चोरी की यह वारदात

On: May 25, 2025 8:24 PM
Follow Us:
बुरहानपुर में चोरी की घटना - सूना घर
  • शादी में गए परिवार का सूना घर बना निशाना, शाहपुर पुलिस जांच में जुटी

बुरहानपुर/शाहपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुरकगुराड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक सूने मकान से अज्ञात चोरों ने 17 लाख रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया। चोरी की यह वारदात तब हुई, जब घर के सदस्य शादी समारोह में भुसावल गए हुए थे।
दरअसल घटना फरियादी दिगंबर महाजन (76) के घर की है, जो अपने परिजनों के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने सुनसान मौके का फायदा उठाया और मुख्य दरवाज़े का ताला तोड़ कर घर के भीतर घुसे। चोरों ने बेहद सफाई से 5 लाख रुपये नकद और 23 तोले सोने के कीमती जेवर (लगभग 12 लाख मूल्य) लेकर फरार हो गए। कुल मिलाकर चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 17 लाख रुपये आँकी गई है।
जांच में जुटी पुलिस, फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी खंगाले जा रहे
घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मुआयना कर मामला दर्ज किया। एफआईआर क्रमांक 354/2025, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और गांव के कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त न के बराबर होती है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। गांव में पहली बार इतनी बड़ी चोरी हुई है जिससे सभी लोग सकते में हैं।
पुलिस की अपील – कोई संदिग्ध नजर आए तो तुरंत दें सूचना
थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को भी घटना की रात संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दिया हो, तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी गए माल को बरामद कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser