राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

तूफान की मार: खेतों में पसरा मलबा, किसानों की आँखों में आंसू

भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील पहुंचे प्रभावित गांव, बोले – GPS सर्वे हो, ताकि किसानों को मिले पूरा हक सांसद ने मुख्यमंत्री से की बात, कहा – सरकार देगी हर किसान को न्याय बुरहानपुर। मंगलवार की शाम जैसे ही बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दी, किसान घबराए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते,

On: May 28, 2025 1:49 PM
Follow Us:
  • भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील पहुंचे प्रभावित गांव, बोले – GPS सर्वे हो, ताकि किसानों को मिले पूरा हक

  • सांसद ने मुख्यमंत्री से की बात, कहा – सरकार देगी हर किसान को न्याय

बुरहानपुर। मंगलवार की शाम जैसे ही बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दी, किसान घबराए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आई हवाओं ने केले के खेतों को जड़ से उखाड़ दिया। नीमगांव, रायगांव, शाहपुर, निंबोला, फोपनार… आधा दर्जन गांवों के किसानों की मेहनत मिनटों में धराशायी हो गई।
Sadaiv Newsकेले की फसल इस बार शानदार लहलहा रही थी। उम्मीद थी कि जून में अच्छी कीमत मिलेगी। लेकिन तूफान ने सब तबाह कर दिया। बुधवार सुबह जब खेतों में कदम रखा गया तो हालात देख किसानों की आंखें भर आईं। कई जगह तो फसल के साथ ख्वाब भी मिट्टी में दबे दिखे।
गजेंद्र पाटील बोले – अब समय आ गया है कि नुकसान का हिसाब भी टेक्नोलॉजी से हो
Sadaiv Newsबुधवार को भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील खुद किसानों के बीच पहुंचे। न केवल खेतों का मुआयना किया, बल्कि प्रशासन से मांग रखी – नुकसान का सर्वे अब GPS पद्धति से होना चाहिए, ताकि एक-एक पौधे का सही मूल्यांकन हो सके और मुआवजा सटीक मिले। पाटील ने किसानों से सीधे संवाद किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी और प्रशासन दोनों उनके साथ हैं। साथ ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटील को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
सांसद ने मुख्यमंत्री से की बात – ‘हर किसान को मिलेगा उसका हक’
खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर बात कर स्थिति स्पष्ट की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया – सरकार संकट की इस घड़ी में हर किसान के साथ है। नियमों के तहत सर्वे कराया जाएगा और समय पर मुआवजा मिलेगा।
रात में आई आफत, सुबह सामने आई तबाही
मंगलवार शाम 4 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। काले बादल, तेज हवाएं और फिर मूसलधार बारिश। निंबोला, रहीपुरा, डाभियाखेड़ा, रायगांव में दर्जनों किसान प्रभावित हुए। कई जगहों पर पेड़ घरों पर गिर गए, बिजली के तार टूटे। वार्ड नंबर 2, निंबोला में एक ईमली का पेड़ रमेश लोखंडे के घर पर गिरा। घर का टीनशेड, साइकिल और एंगल चकनाचूर हो गया।
1000 पौधे गिरे एक ही खेत में, किसान बोला – ‘सब चला गया बाबूजी’
रहीपुरा के किसान नंदकिशोर महाजन के खेत में करीब 1000 केले के पौधे गिर गए। भास्कर सोनार के भी 100 से अधिक पौधे जमींदोज हो गए। किसानों का कहना है – फसल तो गई ही, अब कर्ज कैसे चुकाएंगे ये समझ नहीं आ रहा।
प्रशासन मैदान में, सर्वे दल शुरू कर चुका काम
सांसद के निर्देश के बाद कलेक्टर हर्ष सिंह ने फौरन सर्वे दल गठित किया। बुधवार सुबह से ही टीम खेतों में पहुँच गई। प्रशासन हर गांव में पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रहा है। अब उम्मीद है कि सर्वे भी आधुनिक पद्धति से होगा और मुआवजा पारदर्शी तरीके से मिलेगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser