राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS: आंधी-तूफान से 7 गांवों में केला फसल बर्बाद, सरकार ने दिए राहत के निर्देश

अफसरों के साथ खेतों में पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सांसद ने कहा, मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने कहा- किसान चिंतित न हो सरकार आपके साथ सर्वे के दिए निर्देश, एक्स पर लिखा सर्वे के आधार पर मिलेगी उचित क्षतिपूर्ति की सहायता राशि बुरहानपुर। जिले

On: May 29, 2025 7:24 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। जिले में मंगलवार शाम चली तेज हवा, आंधी बारिश के कारण 7 गांवों रायगांव, नीमगांव, खामनी, बक्खारी, सुखपुरी, शाहपुर, फोपनार में करोड़ों की केला फसल को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी किसानों की पीड़ा को समझते हुए अफसरों को सर्वे के निर्देश दिए। उन्होंने एक्स पर कहा, किसान चिंतित न हो सरकार आपके साथ है। सर्वे के आधार पर मिलेगी उचित क्षतिपूर्ति की सहायता राशि। गुरूवार को खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल फसलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम पल्लवी पुराणिक, तहसीलदार नितिन चाहान, गोविंदसिंह रावत और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने किसानों से कहा चिंता की बात नहीं है। सरकार आपके साथ है।
Sadaiv Newsसांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- प्राकृति आपदा से 7 गांवों में खेत के खेत साफ हुए हैं। किसानों की दुःख की घड़ी में सरकार उनके साथ है। हमारी सरकार ने जब भी नुकसानी हुई उसका आकलन कराकर राहत देने का काम किया है। इस बार भी प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। एक एक किसान का आकलन होकर धनराशि मिलेगी। सीएम से चर्चा हुई थी, उन्होंने आश्वासन दिया कि यह किसानों की सरकार है। करोड़ों की फसल का नुकसान हुआ है। कुछ जगह फसल कटना शुरू हुई थी। कुछ की महीनेभर में कटना थी, लेकिन इसी बीच क्षेत्र के किसानों को नुकसान हुआ है।
फसल बीमा के लिए बार बार टेंडर के बाद भी नहीं आ रही कंपनी
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के समय प्रदेश सरकार ने किसानों को मौसम आधारित फसल बीमा का लाभ दिया था, लेकिन अब बार बार टेंडर के बाद भी कोई कंपनी आगे नहीं आ रही है। इसे लेकर मैंने दो बार संसद में आवाज उठाई थी। कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान से बात की है। उन्होंने जल्द मौसम आधारित बीमा लागू करने की बात कही है। यह राज्य सरकार मामला है इसलिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी गंभीरता से लेने की बात कही। सांसद ने कहा सरकार कंपनी को बुला रही है। अगर कंपनी न आए तो हमने मांग की है कि सरकार खुद कंपनी बनाए।
कांग्रेस को किसानों के मामले में बोलने का अधिकार नहीं
वहीं सांसद ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ छल किया। उनके कार्यकाल में किसानों को मुआवजा डेढ़ सौ से 200 रूपए तक मिलता था तो कभी 27 रूपए का चेक आता था। कांग्रेस ने कभी किसानों के साथ न्याय नहीं किया। हमारी सरकार 2 लाख रूपए हेक्टेयर मुआवजा देती है। किसानों के बारे में कांग्रेस को बोलने का हक ही नहीं है।
हर साल प्राकृतिक आपदा से फसल खराब
बुरहानपुर जिले में हर साल प्राकृतिक आपदा से केला फसल खराब हो रही है। पिछले साल भी कईं गांवों में आपदा के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा था। करीब 62 करोड़ का मुआवजा प्रदेश सरकार ने बांटा था।
सीएम बोले- किसान चिंतित न हो सरकार आपके साथ
मंगलवार को बुरहानपुर में आंधी, तूफान के कारण केला फसल को नुकसान पहुंचा। इसे लेकर गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- बुरहानपुर जिले के विभिन्न गांवों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण केले के फसल की क्षति को लेकर किसान बंधु चिंतित न हों, हमारी सरकर आपके साथ है। मप्र में केला उत्पादन की दृष्टि से बुरहानपुर महत्वपूर्ण जिला है। इस संबंध में मैंने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तुरंत प्रभावित गांवों में केले की फसल सर्वे कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दे दिए हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसान बंधुओं को उचित क्षतिपूर्ति की सहायता राशि दी जाएगी। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान में सदैव हमारी सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser