राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

4 को बुरहानपुर आएंगे मुख्यमंत्री- 400 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन के साथ ही लाड़ली बहनों के खातों डालेंगे 1250 किस्त 

जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी, रेणुका मंडी स्थित परिसर में बनाया गया है विशाल मंच, दोपहर में आएंगे सीएम बुरहानपुर। करीब 400 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन करने और लाड़ली बहनों के सम्मेलन को संबोधित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार को बुरहानपुर पहुंचेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सीएम के आगमन

On: October 3, 2023 7:42 PM
Follow Us:
  • जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी, रेणुका मंडी स्थित परिसर में बनाया गया है विशाल मंच, दोपहर में आएंगे सीएम

बुरहानपुर। करीब 400 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन करने और लाड़ली बहनों के सम्मेलन को संबोधित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार को बुरहानपुर पहुंचेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सीएम के आगमन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्थानीय रेणुका मंडी स्थित परिसर में विशाल पांडाल सजाया गया है। यहां सीएम लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रूपए की राशि का अंतरण लाड़ली बहनों के खातों में करेंगे। आचार संहिता के चलते इस बार यह राशि 10 की बजाए 4 अक्टूबर को ही महिलाओं के खातों में अंतरित कर दी जाएगी।
सीएम करीब 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया सीएम का दौरा कल प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रेणुका मंडी में मंच तैयार किया गया है। इस महीने की 1250 रूपए की राशि सीएम द्वारा मंच से लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही जिले में 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे।
कलेक्टर ने अफसरों के साथ लिया सभा स्थल का जायजा
मंगलवार दोपहर कलेक्टर भव्या मित्तल ने रेणुका कृषि उपज मण्डी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच, साउंड सिस्टम, पार्किंग व्यवस्था, हैलीपेड, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंगाडे़, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर पल्लवी पुराणिक, एसडीएम नेपानगर अजमेर सिंह गौड़ सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
यह करेंगे सीएम-
– मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किश्त का अंतरण तथा जिले के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन।
– लगभग 397 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन होगा जिसमें 68.21 करोड़ रूपए की लागत से असीर धुलकोट घाटाखेड़ी मार्ग, 38.82 करोड़ की लागत राशि से नेपानगर रेल्वे क्रॉसिंग, 10.56 करोड़ रूपए की लागत राशि से गणपति नाका से सिंधी बस्ती मार्ग लंबाई 1.60 किमी तथा 145.1 करोड़ रूपये की लागत राशि से पांगरी मध्यम सिंचाई परियोजना सहित जिले के अन्य निर्माण कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण होगा।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser