राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नेपानगर नगर पालिका में फिर उलटफेर: सीएमओ बदले, जल प्रदाय समिति अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

एक साथ दो पद संभालना पड़ा भारी, शाहपुर लौटे दिलीप चौहान; कांग्रेस पार्षद के त्यागपत्र ने बढ़ाई सियासी हलचल

On: August 4, 2025 10:15 AM
Follow Us:

बुरहानपुर। नेपानगर नगर पालिका एक बार फिर प्रशासनिक अस्थिरता और राजनीतिक हलचलों के केंद्र में आ गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दिलीप चौहान को शाहपुर भेज दिया गया है, वहीं उनके स्थान पर कुक्षी से राजस्व उपनिरीक्षक मोहन अलावा को नया सीएमओ बनाया गया है।
इसके साथ ही नगर पालिका जल प्रदाय समिति के अध्यक्ष एवं पीआईसी मेंबर तथा वार्ड 18 के कांग्रेस पार्षद जितेंद्र पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे नगर की सियासत में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है।
दरअसल करीब डेढ़ माह पहले, जब नेपानगर में सीएमओ का पद खाली हुआ, तो शाहपुर के सीएमओ दिलीप चौहान को नेपानगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। लेकिन एक साथ दो नगर पालिकाओं का दायित्व संभालना संभव नहीं था — खुद चौहान ने इस पर विभाग को अवगत कराया।
नतीजा यह रहा कि नगरीय प्रशासन विभाग ने तत्काल आदेश जारी कर दिलीप चौहान को शाहपुर पदस्थ कर दिया और उनकी जगह मोहन अलावा को नेपानगर का नया सीएमओ नियुक्त किया गया।
राजनीतिक भूकंप: कांग्रेस पार्षद का इस्तीफा बना चर्चा का विषय
इधर, प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही नगर पालिका परिषद की राजनीतिक संरचना भी हिलती नजर आ रही है। जल प्रदाय समिति के अध्यक्ष और पीआईसी सदस्य पार्षद जितेंद्र पाटिल (कांग्रेस) ने अपने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा इसलिए भी खास है क्योंकि परिषद में कांग्रेस का बहुमत है, और इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के ही वरिष्ठ पार्षद हैं।
सूत्रों की मानें तो पार्षदों के बीच तालमेल की कमी, निर्णयों में उपेक्षा और राजनीतिक संवादहीनता ने यह परिस्थिति बनाई है। हालांकि, खबर है कि पार्षद पाटिल और नपाध्यक्ष के बीच सुलह की कोशिशें जारी हैं और संगठन स्तर पर भी बात की जा रही है।
कौन हैं मोहन अलावा?
• नवीन सीएमओ मोहन अलावा धार जिले के कुक्षी में राजस्व उपनिरीक्षक के रूप में पदस्थ थे।
• उन्हें नेपानगर की नगर पालिका की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है।
• विभाग को उम्मीद है कि लंबे समय से अटकी पड़ी परियोजनाओं में अब गति आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser