Homeअपराधसेंट टेरेसा स्कूल में छात्र पर जानलेवा...

सेंट टेरेसा स्कूल में छात्र पर जानलेवा हमला, ब्लेड से गर्दन के ऊपर किया वार

छुट्टी के वक्त हुआ हमला, खून से लथपथ छात्र बोला – “पापा, मुझे मार दिया...”

बुरहानपुर। शहर के आलमगंज स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा 10वीं के एक छात्र पर उसी के सहपाठी ने ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। छात्र के सिर के पिछले हिस्से और आंख के पास गहरी चोट आई है। छात्र को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद स्कूल परिसर, अस्पताल और छात्र के घर पर तनाव का माहौल बन गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल रही। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
घायल छात्र के पिता बोले – “बेटा दौड़ते हुए आया और कहा पापा मुझे किसी ने मार दिया”
घायल छात्र गांधी चौक निवासी है। पिता जावेद खान ने बताया कि जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई, वो बेटे को लेने स्कूल पहुंचे। तभी बेटा दौड़ते हुए आया और घबराई आवाज़ में बोला – पापा, मुझे किसी ने ब्लेड मार दी है! मैंने देखा तो गर्दन से खून बह रहा था। उसकी आंख पर भी चोट थी।
बाद में पता चला कि हमला उसी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने किया, जो जिले के एक गांव का निवासी है। स्कूल प्रशासन ने शुरुआत में मामले को छिपाने की कोशिश की लेकिन जब बात गंभीर हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।
ब्लेड से गर्दन के ऊपर वार, आंख के नीचे भी निशान
घायल छात्र के सिर के पीछे और गर्दन के ऊपर गहरा कट का निशान है। वहीं दाहिनी आंख के नीचे भी सूजन और कट है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल छात्र की स्थिति स्थिर लेकिन चिंताजनक है।
घटना से आक्रोश, अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि
घटना की जानकारी मिलते ही घायल छात्र के चाचा व पार्षद फहीम हाशमी, प्रतिनिधि अकील औलिया और हमीद डायमंड जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि यह किसी एक छात्र पर हमला नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था पर हमला है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा अब सवालों के घेरे में है।
पुलिस की कार्रवाई – केस दर्ज, जांच जारी
सीएसपी गौरव पाटील ने पुष्टि की कि छात्र पर हमला हुआ है और इसकी शिकायत मिलने के बाद गणपति नाका थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमलावर छात्र की पहचान कर ली गई है। एफआईआर दर्ज की जा रही है, और जल्द ही आगे की कानूनी प्रक्रिया होगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles