राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कांग्रेस ने दोबारा जताया भरोसा : बुरहानपुर शहर अध्यक्ष बने रिंकू टांक, रविन्द्र महाजन ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने

जिलाध्यक्षों की सूची में नाम आते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

On: August 18, 2025 7:42 PM
Follow Us:
कांग्रेस आलाकमान द्वारा रिंकू टांक की नियुक्ति

बुरहानपुर। शनिवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की। इस सूची में बुरहानपुर से एक बार फिर रिंकू टांक का नाम शामिल किया गया। पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक रविन्द्र महाजन पर भरोसा जताया।

घोषणा होते ही टांक समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया। जगह-जगह ढोल-ढमाकों के साथ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। समर्थकों ने फूल-मालाएँ पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और मिठाई बाँटकर खुशी साझा की।

सक्रियता और संगठन क्षमता पर मुहर

पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल ने रिंकू टांक के साथ हमेशा से ही संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में सक्रिय रहे हैं। उनकी मिलनसार छवि और संघर्षशील कार्यशैली के कारण ही आलाकमान ने दोबारा उन पर भरोसा जताया है। स्थानीय कांग्रेसजनों का मानना है कि टांक के नेतृत्व में आने वाले दिनों में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

लगातार दूसरा कार्यकाल

गौरतलब है कि रिंकू टांक पहले भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका यह दूसरा कार्यकाल है। पार्टी का मानना है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता का फायदा आगामी राजनीतिक रणनीति और चुनावी तैयारियों में मिलेगा।

युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह

रिंकू टांक की नियुक्ति से खासतौर पर युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायी रहा है और उनके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊँचाइयाँ छुएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser