Homeबुरहानपुरगणेश उत्सव पर सख्ती: बिना परमिशन पंडाल-जुलूस...

गणेश उत्सव पर सख्ती: बिना परमिशन पंडाल-जुलूस नहीं, डीजे की समय सीमा तय; पुलिस ने आयोजकों को दी चेतावनी

एसपी आशुतोष बागरी ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

  • पुलिस की अपील—त्यौहार शांति और भाईचारे के साथ मनाएँ

बुरहानपुर। जिले में आगामी गणेश उत्सव और अन्य त्यौहारों की शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्नता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में सोमवार को जिले के सभी शहरी व ग्रामीण थानों में गणेश उत्सव आयोजकों और डीजे संचालकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया बिना अनुमति कोई भी पंडाल या जुलूस नहीं निकलेगा, नियम तोड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई।

थाना प्रभारियों ने दिए स्पष्ट निर्देश

बैठक में थाना प्रभारियों ने आयोजकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन या धार्मिक कार्यक्रम से पहले संबंधित थाना या प्रशासन से लिखित परमिशन लेना अनिवार्य होगा। डीजे और लाउडस्पीकर: केवल तय समय सीमा तक और निर्धारित ध्वनि स्तर में ही बजेंगे। यातायात व्यवस्था: जुलूस मार्गों पर किसी भी तरह का अवरोध बर्दाश्त नहीं होगा। सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा: सभी आयोजकों को विशेष इंतजाम करने होंगे।

एसपी बुरहानपुर ने दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि जिले में किसी भी त्यौहार के दौरान अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा, हर त्योहार बुरहानपुर की पहचान, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बने, यही हमारी प्राथमिकता है।

नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

पुलिस ने साफ कर दिया कि बिना अनुमति पंडाल-जुलूस निकालने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। नियम विरुद्ध डीजे बजाने वालों पर वैधानिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। ध्वनि प्रदूषण और समय सीमा का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ा कदम उठाया जाएगा।

पुलिस की अपील

जिले की जनता से अपील की गई है कि सभी लोग गणेश उत्सव सहित अन्य त्यौहारों को शांति, अनुशासन और सौहार्द के साथ मनाएँ। पुलिस-प्रशासन को सहयोग दें, जिससे जिले की पहचान—साम्प्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल—बरकरार रह सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles