Homeबुरहानपुरगणेश उत्सव पर शहर में रूट डायवर्ट:...

गणेश उत्सव पर शहर में रूट डायवर्ट: परकोटे में भारी वाहनों की नो-एंट्री, कमल चौक पर पार्किंग बैन

लालबाग और परकोटा में नो-एंट्री: बड़े वाहनों पर सुबह 10 से रात 11 बजे तक रोक

बुरहानपुर। गणेश उत्सव के दौरान शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन की घोषणा की है। जगह-जगह बड़े पंडालों और गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को देखते हुए शहर के अंदर ट्रैफिक पर कड़े नियम लागू होंगे। त्योहार के दौरान शहर के अंदर (परकोटा क्षेत्र) में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा।

वाहनों के लिए नए रूट

  • जैनाबाद से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो, बस और अन्य हेवी/मीडियम वाहन अब घोसिवाड़ा से बड़े ताप्ती पुल होते हुए थाना शिकारपुरा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • शनवारा गेट से मंडी गोदाम तक बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
  • जिजामाता और गणपती चौराहे पर सुबह 9 से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

ऑटो और चारपहिया वाहनों पर रोक

  • ऑटो रिक्शा जयस्तंभ से मंडी चौक, अड्डे की मस्जिद, फूल चौक, बाई साहब की हवेली, पांडुमल चौराहा होकर ही चलेंगे।
  • गांधी चौक और कमल चौक की ओर ऑटो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • कमल चौक पर चारपहिया पार्किंग नहीं होगी, इसकी व्यवस्था सिटी मॉल के सामने रहेगी।

पुलिस की सख्त निगरानी

सभी डायवर्जन पॉइंट्स पर बैरिकेड और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। आवश्यकता अनुसार मौके पर ही वाहन डायवर्ट किए जाएंगे।

प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि— बाजार में फोर व्हीलर लाने से बचें, निर्धारित मार्ग और पार्किंग का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles