राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- पाड़े को नहलाते समय ताप्ती में डूबे तीन युवक, एक सुरक्षित

बुरहानपुर। ताप्ती नदी में पाड़ा नहलाने के लिए गए तीन युवक नदी में डूब गए। युवक को बचा लिया गया। दो की तलाश देर शाम तक चलती रही। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र में ग्राम हथनूर पुल के पास ताप्ती नदी की है। युवकों के डूबने की खबर फैलते ही सैकड़ो ग्रामीण नदी किनारे

On: October 15, 2023 7:40 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। ताप्ती नदी में पाड़ा नहलाने के लिए गए तीन युवक नदी में डूब गए। युवक को बचा लिया गया। दो की तलाश देर शाम तक चलती रही। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र में ग्राम हथनूर पुल के पास ताप्ती नदी की है। युवकों के डूबने की खबर फैलते ही सैकड़ो ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। सुबह से देर शाम तक लोग नदी किनारे उपर से सारी मशक्कत देखते रहे।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सिरसौदा निवासी तीन युवक प्रदीप नायके, अविनाश वानखेड़े और तुषार नायके पाड़े को नहलाने के लिए रविवार सुबह 11 बजे ताप्ती नदी पर गए थे। पाड़े को नहलाते हुए तीनों गहरे पानी में चले गए। डूब रहे युवकों को आसपास मौजूद लोगों ने देख लिया। तैराकों ने नदी में छलांग लगाई। तैराकों ने तुषार नायके को बचा लिया। उसे सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। अन्य दो युवक प्रदीप और अविनाश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तैराकों को दोनों युवक नहीं मिले। सूचना पर राज्य प्राकृतिक आपदा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। गोताखारों ने गोता लगया और डूबे युवकों को ढूंढने के लिए जुटे। काफी तलाशी के बाद भी दोनों युवक देर शाम तक नहीं मिले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser