बुरहानपुर। लालबाग और खकनार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपी मलखान सिंह पिता धीरण सिंह सीकलीगर निवासी पाचोरी को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
दरअसल 5 सितंबर को थाना प्रभारी खकनार निरीक्षक अभिषेक जाधव को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम डोईफोडिया में है। संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर फरार आरोपियों और अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस कार्रवाई में एएसपी अंतरसिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटील, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में टीम बनाई गई थी।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी लालबाग अमित जादोन, थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव, सउनि मनीष कुमार, सउनि अमित हनोतिया, प्रआर सतीश सूर्यवंशी, प्रआर भरत देशमुख, आर रूपेश शर्मा, जितेंद्र और सबल देवड़ा की सराहनीय भूमिका रही।
कई थानों में दर्ज हैं केस
आरोपी पर पहले से ही कई आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं- थाना लालबाग का अपराध क्रमांक 233/2025 धारा 25(1-बी)(ए), थाना खकनार का अपराध क्रमांक 26/2019, थाना गंगाधर जिला झलावर (राजस्थान) का अपराध क्रमांक 53/2017 पहले गिरफ्तार आरोपी श्याम गेहलोत से जब्त अवैध पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस भी इसी से जुड़े होने की पुष्टि हुई थी।