राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नंदू भैया की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, शाहपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर

प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण, डॉक्टरों की टीम ने दी नि:शुल्क सेवाएं

On: September 8, 2025 9:09 PM
Follow Us:
नंदू भैया की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, शाहपुर में स्वास्थ्य शिविर

बुरहानपुर। निमाड़ की नैया के नाम से प्रसिद्ध रहे दिवंगत सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) की जन्म जयंती पर सोमवार को शाहपुर में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

जयंती अवसर पर एक विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी श्रोती ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

  • बीएमडी मशीन से हड्डी की जांच
  • लीवर की जांच
  • ब्लड प्रेशर, पल्स और ईसीजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इंदौर के अपोलो हॉस्पिटल से आई विशेषज्ञ टीम में डॉ. अखिलेश जैन (एमडी, डीएम कार्डियोलॉजी, एफएसीसी, सीनियर कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. विवेक प्रताप सिंह (एमडी मेडिसिन) और कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ शामिल रहे।

हर साल होता है आयोजन

स्व. नंदू भैया के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा—पिताजी की जन्म जयंती पर हर साल यह शिविर आयोजित किया जाता है। उद्देश्य है समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और जरूरी सुविधाएं देना।”

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा नेता गजेन्द्र पाटील, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, सुजय सिंह चौहान, महेश सिंह चौहान, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, युवराज महाजन, प्रवीण शहाणे, लक्ष्मण महाजन सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser