Homeबुरहानपुरमहिला अपराधों पर सख्त हुई पुलिस: पीड़िताओं...

महिला अपराधों पर सख्त हुई पुलिस: पीड़िताओं को मिलेगा त्वरित न्याय

डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर ने थाना कोतवाली में की समीक्षा बैठक, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

- Advertisement -

बुरहानपुर। महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस अब सख्त तेवर में है। शुक्रवार को महिला शाखा डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर ने थाना कोतवाली में विशेष समीक्षा बैठक ली। बैठक में थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारी और पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

डीएसपी ठाकुर ने साफ कहा महिला अपराधों में ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए और पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाना हमारी पहली जिम्मेदारी है।

हेल्पलाइन नंबर और जागरूकता पर जोर

बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार बड़े स्तर पर किया जाए। साथ ही समय-समय पर थानों में महिला परामर्श सत्र, जागरूकता कार्यक्रम और संवाद बैठकें आयोजित हों। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का भरोसा पुलिस पर और मजबूत होगा।

पुलिस अधीक्षक ने दिए कड़े निर्देश

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने भी सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि महिला अपराधों की रोकथाम में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाए। शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई हो और किसी भी पीड़िता को थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल और एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा लगातार थानों की समीक्षा कर रहे हैं।

बैठक का संदेश – देरी नहीं, तुरंत न्याय

बैठक का मुख्य फोकस यही रहा कि महिला अपराधों को लेकर पुलिस सक्रिय और जिम्मेदार बने। लंबित मामलों को जल्द निपटाया जाए और पीड़िताओं को देरी से नहीं, तुरंत न्याय मिले।

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles