राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शक्ति सम्मेलन- प्रचंड बूथ विजय की प्रतिज्ञा लेंगे पार्टी कार्यकर्ता, 17 से हर शक्ति केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे सम्मेलन -लधवे

बुरहानपुर। शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की अवधि में शक्ति अधिष्ठात्री के साथ-साथ लोकतंत्र के अमृतकाल के अनुष्ठान के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत जिले में आज से 17, 18 और 19 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी शक्ति सम्मेलन आयोजित करेगी। हर बूथ पर पार्टी नेतृत्व की उपस्थिति में कार्यकर्ता प्रचंड बूथ

On: October 16, 2023 8:28 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की अवधि में शक्ति अधिष्ठात्री के साथ-साथ लोकतंत्र के अमृतकाल के अनुष्ठान के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत जिले में आज से 17, 18 और 19 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी शक्ति सम्मेलन आयोजित करेगी। हर बूथ पर पार्टी नेतृत्व की उपस्थिति में कार्यकर्ता प्रचंड बूथ विजय की प्रतिज्ञा लेंगे। सम्मलेन के लिए मंडल स्तर पर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है।
12 मंडलों में दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे सम्मेलन
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि जिले के 12 मंडलों में 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से एक साथ इन सम्मेलनों की शुरुआत होगी। सभी शक्ति केंद्रों पर होने वाले इन सम्मेलनों में पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। साथ ही शक्ति केंद्र की टोली, बीएलए, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के सदस्य, अर्ध पन्ना प्रमुख सहित बूथ का हर कार्यकर्ता इन सम्मेलनों में उपस्थित रहेंगे। श्री लधवे ने बताया कि इन सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं को ‘सम्पदा’ (सम्मान, पहचान, दायित्व) कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के दौरान कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति और माइक्रो मैनेजमेंट प्लान बनाएंगे। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर विजय की प्रतिज्ञा लेंगे।
गरीब कल्याण और विकास, नेतृत्व के प्रति विश्वास को लेकर मैदान में उतरेंगे कार्यकर्ता
श्री लधवे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक केडरबेस संगठन है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है। संगठन में आधुनिक तकनीक समावेश की दृष्टि से बूथों के डिजिटाइजेशन का काम भी किया गया और कार्यकर्ताओं ने बूथ विजय का संकल्प भी लिया। अब मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर पार्टी कार्यकर्ता एक बार फिर मैदान में उतरने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2023 का चुनाव हर बूथ पर लड़ा जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता ’’सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ के मंत्र को नीचे तक पहुंचाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे। पार्टी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश को देश का नं.-1 राज्य बनाने, कांग्रेस के भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से देश-प्रदेश को सुरक्षित रखने तथा झूठ, छल, कपट की राजनीति को जवाब देने के लिए इन सम्मेलनों में रणनीति तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जनता के अटूट विश्वास और केंद्र तथा राज्य सरकारों की जीवन बदलने वाली योजनाएं उनकी ताकत होंगी।
शक्ति केन्द्रों पर ये होंगे अतिथि
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि बहादरपुर मंडल के शक्ति केंद्र पातोंडा में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, शिकारपुरा में पूर्व महापौर अनिल भोसले, मालीवाड़ा में जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, न्यामतपुरा में पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, शाहपुर शक्ति केंद्र क्र.2 में बुरहानपुर विधानसभा संयोजक अतुल पटेल, फोपनार में पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद चौधरी, डोंगरगाँव में पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, हसीनाबाद में नेपानगर विधानसभा संयोजक राजेश चौहान, खकनार में जिला महामंत्री रतिलाल चिलात्रे, दाहिंदा में जिला संयोजक विजय गुप्ता, नेपा शक्ति केंद्र 1 में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन सिंह चौहान, झिरी में जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser