राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

रेंगा कोरकू प्रतिमा हटाने के आदेश पर बवाल, विधायक और समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आदिवासी समाज बोला – प्रतिमा हमारी आस्था का प्रतीक, हटाने की कोशिश हुई तो होगा उग्र आंदोलन

On: September 19, 2025 8:50 PM
Follow Us:
रेंगा कोरकू प्रतिमा हटाने के आदेश पर बवाल, आदिवासी समाज का विरोध

खकनार। बुरहानपुर जिले में आदिवासी समाज के वीर क्रांतिकारी रेंगा कोरकू की प्रतिमा को हटाने या स्थानांतरण के आदेश ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। शुक्रवार को विधायक मंजू दादू और आदिवासी कोरकू कल्याण समिति के नेतृत्व में सैकड़ों समाजजन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर राजपाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यालय परिसर घंटों तक नारों से गूंजता रहा।

जानकारी के मुताबिक करीब सात वर्ष पूर्व ग्राम देडतलाई बस स्टैंड (बुरहानपुर–अमरावती हाइवे) पर आदिवासी समाज ने परंपरागत रीति-रिवाज और आस्था के साथ रेंगा कोरकू की प्रतिमा स्थापित की थी। तब से यह स्थान समाज के लिए पूजा और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। लेकिन हाल ही में पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर प्रतिमा होने का हवाला देते हुए इसे हटाने या स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया।

विधायक ने जताया कड़ा विरोध

विधायक मंजू दादू ने स्पष्ट कहा, किसी भी धर्म या समाज की प्रतिमा हटाना आस्था से खिलवाड़ है। यह कदम बिल्कुल गलत है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। आदिवासी कोरकू कल्याण समिति के अध्यक्ष केशवराम भिलावेकर ने कहा, प्रतिमा हमारे लिए भगवान है। एक बार स्थापना के बाद मूर्ति हटाई नहीं जाती। यदि इसे हटाने की कोशिश की गई तो समाजजन उग्र आंदोलन करेंगे।

समाज की ताकत दिखी

ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाजजनों में जिला जनपद सदस्य अशोक पटेल, किसन धान्दे, जनपद पंचायत सदस्य गणेश मावसकर, मगन पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यालय का घेराव कर उन्होंने यह साफ संदेश दिया कि प्रतिमा से छेड़छाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर में स्लीपर बस से 782 किलो सलाई गोंद जब्त

बस की डिक्की में छिपाकर हो रही थी सलाई गोंद की तस्करी, 782.5 किलो माल जब्त; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 4 गिरफ्तार, एक फरार 

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने केला फसल नुकसान के बीच जन्मदिन नहीं मनाने और पौधारोपण करने की अपील की

जिले में केला फसल को भारी नुकसान, किसानों का दर्द देख जन्मदिन नहीं मनाएंगी विधायक मंजू दादू

आंधी-तूफान के बाद बुरहानपुर में खेतों में गिरी हुई केला फसल का दृश्य

10 हजार हेक्टेयर में केला फसल तबाह, किसानों ने केंद्र से मांगा 1000 करोड़ का पैकेज 

बुरहानपुर श्री स्वामीनारायण मंदिर में महाभिषेक कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर स्वामीनारायण मंदिर में महाभिषेक, विधायक अर्चना चिटनिस ने 51 लाख की घोषणा की

बुरहानपुर में इंदौर इच्छापुर हाईवे पर आयशर और ऐपे ऑटो की टक्कर में PHC ऑपरेटर की मौत

एक माह पहले नौकरी जॉइन की, हाईवे हादसे ने छीन ली जिंदगी: बसाड़ PHC के ऑपरेटर की मौत

बुरहानपुर के गुड हॉस्पिटल में लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी मरीज भर्ती होने के आरोप

लाइसेंस निरस्त, फिर भी गुड हॉस्पिटल में मरीज भर्ती: सीएमएचओ के आदेशों पर सवाल, परिजनों ने लगाए गुमराह करने के आरोप

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser