राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मदीना स्वीट्स से 15 किलो संदिग्ध मावा नष्ट, पांच गैस टंकियां जब्त

- कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर संयुक्त दल की कार्रवाई, भोपाल भेजे गए खाद्य नमूने

On: October 12, 2025 8:36 PM
Follow Us:
जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई: मदीना होटल और स्टार होटल से घरेलू गैस टंकियां जब्त, नोटिस जारी

बुरहानपुर। आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मिलावटी खाद्य सामग्री पर सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर रविवार को खाद्य पदार्थों की दुकानों और होटलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मदीना होटल और स्टार होटल से घरेलू गैस टंकियां जब्त की गईं, जबकि मदीना स्वीट्स से मिलावटी मावा नष्ट कराकर नोटिस जारी किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दुकानों से मावा, घी, पनीर, गुलाब जामुन और मिल्क पेड़ा के नमूने लेकर परीक्षण हेतु भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

अवैध गैस उपयोग पर सख्त कार्रवाई

संयुक्त निरीक्षण टीम ने मदीना होटल से दो और स्टार होटल से तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों ने कहा कि होटल व्यवसाय में घरेलू गैस का उपयोग कानूनन प्रतिबंधित है। इसके चलते दोनों होटलों को नोटिस जारी कर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ की गई है।

संयुक्त टीम की मुस्तैद कार्रवाई

यह कार्रवाई अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान के नेतृत्व में की गई। जांच दल में एसडीएम बुरहानपुर अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश डावर, और तहसीलदार बुरहानपुर शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के मौसम में मिलावटखोरों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

मदीना स्वीट्स से 15 किलो मावा नष्ट कराया गया

निरीक्षण के दौरान मदीना स्वीट्स मंडी बाजार से गुलाब जामुन और मिल्क पेड़ा के नमूने लिए गए। मावा की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर लगभग 15 किलो मावा मौके पर नष्ट कराया गया और प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser