Homeबुरहानपुरदीदी पहुंचीं गांव-गांव, अंधेरे में जलाए उम्मीद...

दीदी पहुंचीं गांव-गांव, अंधेरे में जलाए उम्मीद के दीप— अर्चना चिटनीस ने नांदगांव-देवला में ग्रामीणों संग मनाई दीपावली

“दीपावली सिर्फ रोशनी का नहीं, उम्मीद जगाने का पर्व है”

बुरहानपुर। बुरहानपुर की विधायक और प्रदेश की पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस इस दीपावली शहर से दूर नांदगांव और देवला के ग्रामीणों के बीच रहीं। वहां उन्होंने आदिवासी समुदाय के बीच दीप जलाकर और मिठाई बांटकर दीपावली का पर्व मनाया। दीदी के गांव पहुंचते ही माहौल उत्साह और उमंग से भर उठा। बच्चों ने तालियां बजाकर स्वागत किया, तो महिलाओं ने फूलमालाओं से अभिनंदन किया। पूरे गांव में दीपों की कतारें और आतिशबाजी की चमक बिखर गई। दीदी ने कहा दीपावली सिर्फ दीप जलाने का नहीं, बल्कि उम्मीद और आत्मविश्वास जगाने का त्योहार है।

अर्चना चिटनीस ने अपने हाथों से बच्चों को पटाखे और मिठाई दी। बच्चों के साथ बैठकर उन्होंने दीप जलाए और आतिशबाजी की। उन्होंने कहा दीपावली का सच्चा अर्थ तब पूरा होता है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक उजाला पहुंचे। जब हर घर में उम्मीद जले, तभी यह पर्व सार्थक बनता है। गांव की चौपाल पर दीदी ने स्नेह, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि दीपावली स्नेह और समरसता के दीप जलाने का पर्व है। जब मन का अंधेरा मिटेगा, तभी समाज में सच्ची रोशनी फैलेगी।

महिलाओं से संवाद, बच्चों को दी प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान अर्चना चिटनीस ने महिलाओं से संवाद करते हुए स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा जिस समाज में ज्ञान का दीप जलता है, वही समाज प्रगतिशील बनता है।

पहली बार गांव में जनप्रतिनिधि के साथ दीपावली का उत्सव

गांव के लोगों ने बताया कि यह पहली बार था जब कोई जनप्रतिनिधि उनके बीच दीपावली मनाने पहुंचा। गांव की गलियां रोशनी से भर उठीं, महिलाएं गीत गाने लगीं, और बच्चे खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने कहा आज सच में दीपावली महसूस हुई, क्योंकि हमारे घरों में भी रोशनी आई है।

हर ग्राम आत्मनिर्भर बने

चौपाल पर बैठकर अर्चना चिटनीस ने सभी ग्रामीणों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा आने वाला समय बुरहानपुर के हर ग्राम के लिए उजाला लेकर आए। हर गांव आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बने, यही इस दीपावली की सच्ची भावना है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर वीरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पाटिल, विनोद चौधरी, अरुण सूर्यवंशी, आकाश रोखुंडे, रूद्रेश्वर एंडोले, दिवाकर सपकाले, फिरोज तड़वी, प्रफुल राखोंडे, गजानन पाटिल, दादू भुरेसिंह, लक्ष्मण पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles