राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पुलिस स्मृति दिवस- अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए दी गई सलामी

पुलिस अधीक्षक ने पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पचक्र व पुष्पमालाएं अर्पित कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि बुरहानपुर। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस का

On: October 21, 2023 3:06 PM
Follow Us:
  • पुलिस अधीक्षक ने पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया

  • पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पचक्र व पुष्पमालाएं अर्पित कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

बुरहानपुर। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन रेणुका पुलिस लाइन में किया गया। पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के सजग प्रहरी और सुरक्षा कवच पुलिसकर्मी जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए, उन्हें सम्मान देते हुए पुलिस फोर्स द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया। अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। पुलिस शहीदों के बलिदान के प्रतीक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल सहित समस्त थानों के प्रभारीगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सूबेदार राधा यादव द्वारा शहीद दिवस परेड का नेतृत्व किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 1959 में इसी दिन 10 सीआरपीएफ के जवानों ने चीन से देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser