राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान: कांग्रेस विधायक का पुतला फूंका

— भाजपा बोली, यह कांग्रेस की महिला-विरोधी मानसिकता

On: January 17, 2026 8:51 PM
Follow Us:
“बरैया के बयान पर बुरहानपुर में भाजपा का हल्लाबोल — पुतला दहन”

बुरहानपुर। कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर शनिवार को बुरहानपुर में जबरदस्त विरोध देखने को मिला। भाजपा और महिला मोर्चा ने कमल तिराहा पर कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का पुतला दहन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बयान को शर्मनाक बताया।

पुतला दहन के दौरान माहौल गरमा गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला विरोधी कांग्रेस मुर्दाबाद और बरैया माफी मांगो के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे बयान लोकतंत्र और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि यह बयान किसी व्यक्ति विशेष की गलती नहीं बल्कि कांग्रेस की सोच का असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा शुरू से ही महिला-विरोधी रही है।

उन्होंने कहा यह बयान व्यक्ति नहीं, कांग्रेस की उस जहरीली मानसिकता का प्रमाण है, जिसमें महिलाओं को सम्मान नहीं, “टार्गेट” समझा जाता है! और, कांग्रेस नेतृत्व कठोर कार्रवाई का नैतिक साहस भी नहीं दिखा पाता है! डॉ. माने ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि फूलसिंह बरैया की सदस्यता तत्काल निरस्त की जाए।

महापौर ने भी की कड़ी निंदा

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है। महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार और कार्यक्रम प्रभारी उमा कपुर ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर माधुरी अतुल पटेल, उमा कपुर, किरण रायकवार, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, पूर्व महापौर अतुल पटेल, सावित्री बत्रा, अर्चना योगेश पाटील, अंजली पिम्पलीकर, संगीता पगारे, कल्पना मिश्रा, ममता दुबे, रीना महाजन, सुनील वाद्ये, प्रदीप कसेरा, प्रकाश लाड, पूर्व अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, संभाजी सगरे, प्रशांत पाटील, रवि गावडे, विपुल कानुगो, गोविंद बर्डे, शुभानसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रविंद्र गावडे, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, करण प्रजापति, अशोक कुरील, अनिल वानखेडे, नीलेश सोनी, रुद्रेश्वर एंडोले, अंकित व्यास सहित बड़ी संख्या में भाजपा व महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser