राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

वनाधिकार पट्टों को रजिस्ट्री में बदलेगी सरकार, खर्च भी सरकार ही उठाएगी – मुख्यमंत्री

- नेपानगर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया 363 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन

On: March 15, 2026 8:37 PM
Follow Us:
  • असीरगढ़ किले का आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के साथ मिलकर कायाकल्प करेंगे

  • कागज मिल नेपा लिमिटेड से कागज खरीदेगी सरकार

बुरहानपुर। जनजातीय विभाग के लिए सरकार ने अलग से बजट का प्रावधान किया है। आने वाले समय में हमारी सरकार वनाधिकार पट्टों को रजिस्ट्री में बदलेगी। इसका खर्च खुद मप्र सरकार उठाएगी। इसके लिए अलग से राशि का प्रावधान किया गया है। सरकारी विभाग वाले पट्टे को पूछते नहीं है। इसलिए पट्टों को रजिस्ट्री में बदलेंगे।

Sadaiv News
जनजाति सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

यह बात मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नेपागर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में कही। वह दोपहर 1 बजे वह नेपानगर आए। एनिकट स्थित हेलीपेड पर खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू दादू ने उनका स्वागत किया। यहां से कार द्वारा सीएम कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पहुंचे, जहां जनजातीय सम्मेलन आयोजित रहा। सीएम ने यहां 363 करोड़ के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया।

नेपा मिल से कागज खरीदेगी सरकार 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- नेपा की कागज मिल चलेगी मैं कमिटमेंट करता हूं। इसे लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने सीएम से आग्रह किया। सीएम ने कहा-सबको अपने राज्य में रोजगार मिले इसी दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवी तक के बच्चों को सरकार की ओर से दूध के पैकेट दिए जाएंगे। प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाया जा रहा है।

राहुल गांधी पर तंज, कहा, नादानी से बाज नहीं आ रहे

सीएम ने कहा राहुल गांधी अपनी नादानियों से लगातार नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को गिराते जा रहे हैं। पता नहीं क्या हो गया कांग्रेसियों को, लोकतंत्र का मजाक बनाते हैं। जब भारत में चुनौतियां होती है वह विदेश में गुलछर्रे उड़ाते हैं। फिर बोलते हैं कि बोलने का समय नहीं देते। यह जब भी बोले बेड़ा गर्क। कांग्रेसी कह रहे हम आपसे नहीं हमारे नेता से परेशान हैं। हम कहते हैं आप तो राहुल गांधी को नेता बनाए रखें, भाजपा खुद ही आगे बढ़ती जाएगी। सीएम ने कहा कांग्रेस के नेता जवाब दें जब रूस यूक्रेन युद्ध हो रहा था तब कांग्रेसी क्या कह रहे थे। जब जब संकट आया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले खड़े हुए। लेकिन यह नादान कांग्रेसी हैं कि मानते ही नहीं। खाड़ी के युद्ध में तेल तबाह हो रहा है। युद्ध एशिया के मुहाने पर खड़ा है। ऐसे समय में भी तेल के मामले में नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ ईरान के रक्षा मंत्री भी कर रहे हैं। एलपीजी कमर्शियल गैस के मामले में कहीं कष्ट नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने आंदोलन बनाकर नाटक किया। राहुल गांधी नादानी करने से बाज नहीं आए। सीएम बोले करते जाओ ऐसे काम 50 साल तक सरकार से बाहर रहोगे बाबू।

लाडली बहनाओं से कहा 2028 में दो बार बटन दबाना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कांग्रेसी कहते हैं लाड़ली बहनाओं को पैसा मत दो। बहनो हिसाब रखना पक्का बनाकर 2028 में दो बार बटन दबाकर इनका हिसाब चुकता करना। मुख्यमंत्री ने कहा हम प्रदेश में दूध उत्पादन भी बढ़ा रहे हैं। अभी 9 प्रतिशत है इसे 20 प्रतिषत करना है। उन्होंने कहा सरकारी स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को दूध का पैकेट देंगे ताकि बच्चे, बच्ची स्कूल जाएं जबकि कांग्रेस के जमाने में पानी पीने की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा आदिवासियों के लिए हमारी सरकार ने 47 हजार करोड़ का बजट किया। कांग्रेसियों ने कुछ नहीं किया।

यह की घोषणा

सीएम डॉ. यादव ने नेपानगर कॉलेज में एग्रीकल्चर विषय पढ़ाए जाने, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार उद्यान बनाने,  धूलकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की। वहीं लोखंडिया से हसीना बाद मार्ग चौड़ीकरण, दस घाट, केरपानी, ताप्ती नदी पर उच्च स्तरीय पुल, असीरगढ़ का किला पर्यटन स्थल को विकसित करने, वनााधिकार पट्टों को रजिस्ट्री में बदलने की घोषणा की। निमाड़ में इन्वेस्टर्स सम्मिट कराएंगे। समारोह को प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू ने भी संबोधित किया।

विधायक ने रखी मांगें, सीएम ने सभी को स्वीकारा

इस दौरान नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा जितनी अंतिम छोर पर यह विधानसभा है उतना लाड़ करने के लायक है। उन्होंने कहा सीएम ने 263 करोड़ की सड़कें दी है। यहां काम करने की आवष्यकता बहुत है। बिन मांगे नावथ झिरमिटी योजना दी गई। उन्होंने मांग की कि जब आप शिक्षामंत्री थे तब कृषि महाविद्यालय की घोषणा की थी। घोषणा पर अब अमल हो। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार उद्यान की मांग रखी। मोती माता मेला रोड के कारण ट्रेफिक जाम, चौड़ीकरण हो। धूलकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तन किया जाए। केरपानी उच्च स्तरीय पुलिया, मांजरोद कला से रोड बिजोरी तक बने, देड़तलाई को तहसील टप्पा बना दें। लोगों को दूर जाना पड़ता है। असीरगढ़ किले में रोप वे बने। जीर्णोद्धार हो। पर्यटन बढ़े। पिता के पुराने पूरे करने के लिए पीछे लगी हूं। सभी मांग को सीएम ने स्वीकार किया

नेपानगर विधानसभा से जीतने पर प्रदेश में भाजपा सरकार

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा- जब जब नेपा से हम जीतते हैं तब तब भोपाल में हमारी सरकार बनती है। वनवासी क्षेत्र है। 3 लाख से अधिक वनाधिकार पट्टे एमपी में दिए। विक्रमादित्य नाटक का मंचन हो यह मांग करती हूं। उन्होने कहा पिछले माह 14 फरवरी को मुख्यमंत्री बुरहानपुर में थे। अब 15 मार्च को नेपानगर में है। जल्द निमाड़ इन्वेस्टर्स मीट में होंगे।

सीएम नहीं थे तब भी भरपूर देने का काम किया

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा आज सीएम ने 363 करोड़ के विकास कार्य की सौगात दी। जब उच्च शिक्षा मंत्री थे तब धूलकोट में कॉलेज का भूमिपूजन करने आए थे। जब सीएम नहीं थे तब भी भरपूर देने का काम किय। प्रदेश के राजा खाली हाथ नहीं आते। विकास से नेपानगर की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। यह मिल का पत्थर सबित होगी। उन्होंने नेपा मिल से कागज खरीदने, वन भूमि को राजस्व में परिवर्तन करने की मांग रखी ताकि नेपा मिल से धुआं निकलता रहे। किफायत दर पर कागज खरीदेंगे तो मिल को सहायता मिलेगी। साथ ही सांसद ने सोसायटी की ऋण वसूली की तारीख बढ़ाने की मांग भी की। प्रभारी मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कईं योजनाएं गिनाई। साथ ही कहा नावथा, झिरमिटी परियोजना से कोई गांव डूब में नहीं आएगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में महापौर माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, पूर्व विधायक नेपानगर सुमित्रा कास्डेकर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष भारती पाटिल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगणे, कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनजातीय बंधु, किसान और महिलाएं उपस्थित थे।

और इधर…

नेपानगर विधानसभा को 363 करोड़ की विकास सौगाते

  •  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
  • सांसद -विधायक मंजू दादू के लगातार प्रयास और जनता के लिए समर्पण को मुख्यमंत्री ने सराहा

बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा में रविवार को विकास की लहर छा गई। जनजातीय सम्मेलन एवं लोकार्पण भूमि पूजन कार्यक्रम में पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सांसद  ज्ञानेश्वर पाटील और विधायक मंजू दादू सहित जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद और विधायक मंजू दादू द्वारा रखी गई मांगों पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएँ कीं, जिससे क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशी छा गई। 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।

 चिंता ना करें सांसद जी नेपा मिल सतत चलते रहेंगी
  • सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि नेपानगर क्षेत्र की वन भूमि को राजस्व भूमि में स्थानांतरित करते हैं तो निवासियों को आवासीय पट्टा और योजनाओं का लाभ मिल सकेंगा।
  • नेपा लिमिटेड के कागज को सरकारी कार्यालयों में प्राथमिकता से उपयोग करने हेतु नीतिगत निर्णय लिया जाए।
  • प्रदेश की सहकारी समितियों में फसल ऋण जमा करने की अंतिम दिनांक बढ़ाई जाए।
विधायक मंजू दादू की मांगों पर की घोषणाएं

कार्यक्रम में विधायक मंजू दादू ने क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों पर सुप्रभावशाली घोषणाएँ कीं

  • नेपानगर के कॉलेज में एग्रीकल्चर विषय शुरू होगा
  • डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर भव्य स्मृति उद्यान स्थापित किया जाएगा
  • धूलकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा
  • लोखंडिया से हसीनाबाद तक मार्ग का चौड़ीकरण होगा
  • ग्राम दसघाट-केरपानी मार्ग पर ताप्ती नदी में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण
  • असीरगढ़ किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा
  • वन अधिकार पट्टों का दोबारा सर्वे किया जाएगा

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और विधायक मंजू दादू ने मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है और नेपानगर क्षेत्र को मिलने वाली ये परियोजनाएँ क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे नेपानगर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए और विकास की इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बने।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर निगम कार्यालय में बाबा साहब प्रतिमा विवाद को लेकर धरने पर बैठे समाजजन

बाबा साहब की प्रतिमा पर फिर विवाद: निगम ने बनाया स्ट्रक्चर तोड़कर पीछे किया, कमिश्नर चेंबर के बाहर धरने पर बैठे समाजजन

Burhanpur: सांड के हमले और सांप के डंक से गर्भवती महिलाओं की जान बची

मौत के मुंह से वापस लौटी जिंदगी: सांड के हमले और जहरीले सांप के डंक से जूझती गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरों ने बचाया

रेलवे लाइन से प्रभावित 150 मकान नेपानगर

रेलवे लाइन की जद में 150 मकान: नोटिस मिलते ही सड़क पर उतरे रहवासी, बोले—पहले बसाओ फिर हटाओ

Burhanpur Khandwa ex servicemen ECHS clinic demand in Lok Sabha

देश की सेवा की, अब इलाज के लिए 180 किमी का सफर: लोकसभा में गूंजी बुरहानपुर-खंडवा के पूर्व सैनिकों की पीड़ा

Burhanpur Police Returned Lost Mobile

3 महीने में 70 गुम मोबाइल ढूंढ निकाले: 13 लाख के फोन लौटे तो खिले चेहरे, महिला बोली—सबने कहा भूल जाओ… मुझे एसपी पर भरोसा था

एयरटेल खुदाई से टूटी पानी पाइपलाइन बुरहानपुर

एयरटेल की खुदाई से टूटी बुरहानपुर की पानी पाइपलाइन, नगर निगम ने परमिशन रद्द कर 29.62 लाख जब्त किए

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser