राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सांसद की दो टूक- एक ही व्यक्ति के पीछे न घूमते रहें, निष्ठा घर जाकर दिखाएं; संगठन ही सर्वोपरि

- नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक में सांसद ने दी नसीहत

On: January 15, 2026 4:01 PM
Follow Us:
BJP में गुटबाजी पर ब्रेक, सांसद पाटील ने खींची संगठन की लक्ष्मण रेखा
  • सांसद बोले- भाजपा में सरकार से संगठन नहीं चलता, संगठन से सरकार चलती है, नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दी सीख

बुरहानपुर। निष्ठा हमारी व्यक्ति के प्रति हो सकती है। निष्ठा रखना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन निष्ठा जब हम घर जाएं तब, लेकिन जो जिम्मेदारी हमें पार्टी संगठन ने दी है उसका काम कर संगठन को मजबूत करें। हमार लक्ष्य व्यक्ति नहीं संगठन होना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने और सबने मिलकर आपको बनाया है। जिलाध्यक्ष जो निर्देश दें उसके अनुसार काम करें। दौरा कार्यक्रम बनता है हम जिलाध्यक्ष से कहते हैं कि समय है तो हमारे साथ चलो। चाहे विधायक का दौरा कार्यक्रम हो या सांसद का दौरा कार्यक्रम हो उसमें भी चलें, लेकिन सिर्फ एक ही व्यक्ति के पीछे घूमते रहे यह बात भी ठीक नहीं है। संगठन ही हमारे लिए सर्वोपरी है।

यह बात खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुधवार को सांसद कार्यालय में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उनके द्वारा दो टूक इन बातों के कहने के बाद तरह तरह की चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। खुद नए पदाधिकारी भी इस दौरान एक दूसरे के चेहरे देखते रहे। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने ने दो दिन पहले ही पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित की है। नई कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सांसद कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें सांसद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित किया।

पार्टी में निष्ठा और समर्पण का होता है सम्मान

BJP में गुटबाजी पर ब्रेक, सांसद पाटील ने खींची संगठन की लक्ष्मण रेखा

 

सांसद ने कहा भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का सम्मान होता है। बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है। यह विशेषता किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। यह नई टीम संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले की कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही राष्ट्र हितैषी योजनाओं और अभियानों को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। भाजपा सेवा और समर्पण की राजनीति में विश्वास करती है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही पार्टी जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाती है। उन्होंने जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा से समाज और संगठन की सेवा करें। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा हमारी पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि है। एक एक कार्यकर्ता के मेहनत और परिश्रम से आज यह पार्टी खड़ी हुई है।

बोले, जब भी जिले में रहूंगा भाजपा कार्यालय में बैठूंगा

सांसद ने कहा मैं जब भी जिले में दौरे पर रहूंगा जिला भाजपा कार्यालय में समय तय कर बैठूंगा, ताकि पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बना रहे। सांसद ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए संगठित होकर बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने ने कहा पद से बड़ा कार्यकर्ता है, जिन कार्यकर्ताओं को पद नहीं भी मिल पाया है वह चिंता ना करें आने वाले समय में पार्टी उन्हें भी जिम्मेदारी देगी। नव गठित कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser