राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जनसुनवाई : किसान बोले- खाद नहीं मिल रही, शाहपुर में सट्टा-जुआ बंद कराने की मांग

छात्र संगठन ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, पार्षदों ने जेएमसी कंपनी पर अधूरा काम छोड़ने का आरोप लगाया

On: February 3, 2026 8:21 PM
Follow Us:
जनसुनवाई में जनता का हल्लाबोल!

बुरहानपुर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें कृषि, कानून व्यवस्था और पेयजल संकट से जुड़ी रहीं। किसानों ने सहकारी समितियों में खाद नहीं मिलने की शिकायत की, वहीं किसान कांग्रेस ने शाहपुर क्षेत्र में खुलेआम चल रहे सट्टा-जुआ पर रोक लगाने की मांग उठाई। इसके अलावा छात्र संगठन ने एक शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जबकि पार्षदों ने निजी कंपनी पर जल योजना का काम अधूरा छोड़ने के आरोप लगाए। प्रशासन ने जनसुनवाई में कुछ शिकायतों का मौके पर निराकरण किया, जबकि कई आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Sadaiv News
शाहपुर में सट्टा-जुआ पर रोक की मांग
सहकारी समितियों में खाद नहीं, किसान परेशान

जनसुनवाई में जिला किसान कांग्रेस की ओर से मुकेश महाजन, कैलाश असेरकर सहित अन्य किसान पहुंचे। किसानों ने शिकायत करते हुए कहा कि जिले की सहकारी समितियों में फर्टिलाइजर उपलब्ध नहीं हो रही है। फर्टिलाइजर के खाते पलटने के दौरान किसानों को ई-पोर्टल के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

किसानों का आरोप है कि खाता जमा करने के बाद भी पुनरावृत्ति नहीं हो रही, जिससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। किसानों ने कहा कि पिछले साल केला फसल बेभाव बिकने से पहले ही किसान आर्थिक रूप से टूट चुके हैं और अब खाद नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा लागू ई-टोकन प्रणाली के बावजूद सोसायटी द्वारा कहा जा रहा है कि केला फसल विक्रय पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रही, इसलिए खाद नहीं दी जाएगी। किसानों ने मांग की कि पोर्टल में फसल दिखाकर तुरंत खाद उपलब्ध कराई जाए।

शाहपुर में सट्टा-जुआ पर रोक लगाने की मांग

किसान कांग्रेस के मुकेश बुनगाल ने शिकायत करते हुए कहा कि पिछले दो साल से जिले में, खासकर शाहपुर क्षेत्र में सट्टा खुलेआम चल रहा है। इसके कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि खेतों की डीपी से आइल और क्वाइल चोरी हो रही है और अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की।

शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्र संगठन ने कार्रवाई की मांग की

विद्यार्थी संगठन ने लोधीपुरा स्थित हाईस्कूल में पदस्थ शिक्षक शालिकराम चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्र संगठन ने डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि शिक्षक राजनीतिक कार्यक्रमों में अधिक व्यस्त रहते हैं, विद्यार्थियों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, ट्यूशन लगाने का दबाव बनाते हैं और बाजार से नोट्स खरीदकर लाने के लिए कहते हैं।

पार्षदों ने जेएमसी कंपनी पर लगाए आरोप

दाउदपुरा वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि हमीद डायमंड सहित अन्य पार्षदों ने जनसुनवाई में पहुंचकर जेएमसी कंपनी की शिकायत की। उनका कहना है कि नगर में 2017 से जलाधर्वन योजना का काम चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं कराया गया। पार्षदों ने बताया कि वार्ड नंबर 27 दाउदपुरा में हिंगलाज माता मंदिर क्षेत्र, फारूकी मस्जिद क्षेत्र, मुल्ला हयाती मस्जिद क्षेत्र और लकड़ी बाजार में लगातार पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि समस्या का जल्द निराकरण कराया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser