राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कांग्रेस में दो फाड़- आज शहर में आएगी जन आक्रोश रैली- यात्रा से पहले कांग्रेस की दो जगह हुई बैठकें 

पहली बैठक कांग्रेस के जिला प्रभारी, महासचिव की मौजूदगी में सिलमपुरा में हुई, दूसरी नगर कांग्रेस कमेटी ने ली बुरहानपुर। कांग्रेस में कईं गुट हो गए हैं। ऐसे में नेता विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि आपस में ही नेताओं की पटरी नहीं बैठ रही है। इसका उदाहरण सोमवार को

On: September 18, 2023 2:36 PM
Follow Us:
  • पहली बैठक कांग्रेस के जिला प्रभारी, महासचिव की मौजूदगी में सिलमपुरा में हुई, दूसरी नगर कांग्रेस कमेटी ने ली

बुरहानपुर। कांग्रेस में कईं गुट हो गए हैं। ऐसे में नेता विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि आपस में ही नेताओं की पटरी नहीं बैठ रही है। इसका उदाहरण सोमवार को फिर सामने आया है। सोमवार शाम सिलमपुरा में कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें जिला प्रभारी व खातेगांव के विधायक कैलाश कुंडल पहुंचे। इस दौरान नगर कांग्रेस की ओर से अधिकांश नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी यहां तक की नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक भी नहीं पहुंचे। उनकी बैठक अलग से दूसरे स्थान पर शाम 7 बजे से रखी गई। जबकि यह बैठक मंगलवार को आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर की गई थी जिसमें कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया शामिल होने वाले हैं। इससे पहले भी कांग्रेस की बैठक में गुटबाजी उजागर हुई है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी की ओर से आयोजित किसी कार्यक्रम में नगर कांग्रेस के नेता शामिल नहीं होते जबकि नगर कांग्रेस के कार्यक्रम में कईं बार अजय रघुवंशी शामिल नहीं होते।
प्रदेशभर में निकाली जा रही है जन आक्रोश रैली
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में जगह.जगह जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। निमाड़ से यह जन आक्रोश यात्रा खरगोन से चलकर मंगलवार शाम 7 बजे बुरहानपुर में प्रवेश करेगी।
इसमें कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया शामिल होंगे। इसे लेकर सोमवार शाम 5 बजे से बुरहानपुर में एक बैठक हुई जिसमें महिला कांग्रेस, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस नेता, पदाधिकारी मौजूद थे।
17 साल का भ्रष्टाचार जनता के सामने ले जाने के लिए यात्रा
इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रभारी और खातेगांव के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने कहा. प्रदेश में 17 साल में भाजपा की सरकार ने जो घोटाले किए हैं उन्हें उजागर करने के लिए यह जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। हाल ही में मैंने पंपलेट देखा जो हमें मप्र कांग्रेस कमेटी की तरफ से मिला है तो मैं हैरान रह गया। मुझे तो तब पता चला कि यहां इतने बड़े.बड़े घोटाले भी हो गए हैं। 300 करोड़ तक का घोटाला हुआ। यह बात हमें मतदाता तक पहुंचाना है। मप्र में 7 यात्राएं निकाली जा रही है। मप्र की सारी विधानसभा इसमें कवर की जा रही है। मंगलवार को खरगोन से यात्रा सुबह 11 बजे निकलकर शाम 7 बजे बुरहानपुर पहुंचेगी।
इकबाल चौक पर होगी सभा
मंगलवार शाम 7 बजे कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बुरहानपुर पहुंचेगी। यहां कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने बताया यात्रा सीधे बुरहानपुर में प्रवेश करेगी। इकबाल चौक पहुंचकर सभा शुरू होगी। दूसरे दिन बुधवार को यात्रा नेपानगर से दर्यापुर जाएगी। नेपानगर कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कार्यवाहक अध्यक्ष जगमीतसिंह जॉली ने बताया नेपानगर में भी सभा होगी।

भीकनगांव से रात 8 बजे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेगी यात्रा
जिलाध्यक्ष टांक ने बताया यात्रा खरगोन, भीकनगांव से होते हुए मंगलवार रात 8 बजे बुरहानपुर पहुंचेगी। ट्रांसपोर्ट नगर से बाइक रैली के रूप में यात्रा शनवारा, इकबाल चौक आएगी। यहां से यात्रा का रात्री विश्राम होगा। 20 तारीख को यात्रा नेपानगर पहुंचेगी, इसी दिन नेपानगर से धूलकोट होते हुए वापस जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष टांक ने बुरहानपुर के सभी कांग्रेस दल के पार्षदगण, कांग्रेस पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस समेत सभी विंग के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस जिलाअध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया प्रदेश कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा माननीय कांतिलाल भूरिया जी के नेतृत्व में 19 सितंबर को बुरहानपुर पहुंचेगी। जन आक्रोश यात्रा की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार शाम 7 बजे बुरहानपुर के राजस्थान भवन में रखी गई। कांग्रेस जिला प्रभारी कैलाश कुंडल जी इस बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में यात्रा की तैयारियों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चर्चा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser