राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

MP ELECTION 2023- AIMIM के मंच पर नजर आ रहे कांग्रेसियों से संगठन ने तत्काल मांगा जवाब

 कहा, पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने पर की जा सकती है अनुशासनहीनता की कार्रवाई, तत्काल जवाब दें  कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी, शहर कांग्रेस कमेटी के दो कार्यवाहक अध्यक्षों, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि, उप नेता प्रतिपक्ष सहित 8 कांग्रेस पदाधिकारियों से मांगा जवाब बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम को सपोर्ट करना कांग्रेस

On: November 10, 2023 8:40 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम को सपोर्ट करना कांग्रेस नेताओं को भारी पड़ सकता है। दरअसल इसे लेकर अब जाकर कांग्रेस संगठन ने संज्ञान लिया है। कांग्रेस संगठन ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की बजाए एआईएमआईएम के मंच पर नजर आने पर 8 कांग्रेस नेता, पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजयसिंह रघुवंशी, शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष नूर काजी, गौरी दिनेश शर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अकील औलिया, उप नेता प्रतिपक्ष उबैद शेख सहित अन्य नेता शामिल हैं।
मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह की ओर से शुक्रवार शाम जारी पत्र में कहा गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके द्वारा विधानसभा क्षेत्र बुरहानपुर के अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कार्य न करते हुए एआईएमआईएम पार्टी के मंच से खुले रूप से पार्टी विरोधी कार्य किया जा रहा है जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसे लेकर आप अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रेषित करें। आपका जवाब शीघ्र प्राप्त न होने पर आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पत्र की प्रतिलिपि शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक, जिला प्रभारी कैलाश कुंडल, कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह को भी भेजी गई है। इसकी पुष्टि करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा आज शाम ही संगठन की ओर से यह पत्र पदाधिकारियों को भेजे गए हैं।
इन पदाधिकारियों से मांग स्पष्टीकरण
– अब्दुल्ला अंसारी ब्लाक कांग्रेस और पार्षद, अबरार साहब पार्षद, उबैद शेख उप नेता प्रतिपक्ष,
अकील औलिया नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि, इकराम उल्ला अंसारी गब्बु सेठ प्रदेश अध्यक्ष बुनकर प्रकोष्ठ,
गौरी दिनेश शर्मा, कांग्रेस कार्यवाहक शहर अध्यक्ष, नूर काजी कार्यवाहक शहर अध्यक्ष, अजय रघुवंशी प्रदेश महामंत्री कांग्रेस।
भाजपा ने 30 पदाधिकारियों पर की है कार्रवाई
एक दिन पहले भाजपा की ओर से बागी प्रत्याशी के समर्थन में काम करने पर 30 पदाधिकारियों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई। पार्टी ने 30 पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा ने इन नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित
मनोज तारवाला अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी व पूर्व निगम अध्यक्ष, राजेंद्र जोशी कोर कमेटी सदस्य, किशोर पाटिल पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी व पूर्व जनपद अध्यक्ष, लक्ष्मण महाजन जिला महामंत्री राजू जोशी जिला उपाध्यक्ष, प्रवीण शहाणे जिला मंत्री, सौरभ पाटिल जिला मंत्री, पूजा नागड़ा जिला संयोजक आईटी विभाग, विक्रमसिंह चौहान शाहपुर मंडल, विनोद पाटिल मंडल अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, विनोद चौधरी प्रदेश कार्यसमिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवेंद्र महाजन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, अजय उज्जैनवाल मंडल महामंत्री, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रविन्द्र बाविस्कर मंडल महामंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सुनील बंड पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शाहपुर, प्रशांत डोले अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प्रदीप पाटिल किसान मोर्चा जिला प्रभारी, भूषण पाठक युवा मोर्चा जिला सह प्रभारी, धनराज गावंडे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शाहपुर, अनिरुद्ध पारिक भाजपायुमो मंडल अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, आकाश पाटिल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष फोफनार मंडल अध्यक्ष, यशवंत शिंदे पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, पवन साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष, बहादरपुर मंडल उमाकांत चौधरी बहादरपुर मंडल प्रभारी दीपक पवार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल उपाध्यक्ष, मनोज पाटिल डॉण् श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल उपाध्यक्ष, दीपक चौधरी शाहपुर मंडल उपाध्यक्ष पंकज टंडन ;सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल उपाध्यक्ष, गोलू वारूड़े सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल उपाध्यक्ष, सुनील महाजन ;शाहपुर मंडल उपाध्यक्ष को निष्कासित किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser