HomeबुरहानपुरMP ELECTION 2023- मराठा सेवा संघ का...

MP ELECTION 2023- मराठा सेवा संघ का आरोप, जूते चप्पल पहनकर माल्यार्पण करने गए थे नेता

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने किया था शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर मार्ल्यापण, युवाओं ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक  बुरहानपुर। एक दिन पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस बुरहानपुर के शाहपुर में भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस के समर्थन में विजय संकल्प रैली में शामिल होने और सभा को संबोधित करने […]

  • महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने किया था शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर मार्ल्यापण, युवाओं ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक 

बुरहानपुर। एक दिन पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस बुरहानपुर के शाहपुर में भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस के समर्थन में विजय संकल्प रैली में शामिल होने और सभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था, लेकिन इसे लेकर मराठा सेवा संघ ने विरोध दर्ज कराया था। साथ ही आरोप लगाया था कि नेता जूते, चप्पल पहनकर प्रतिम स्थल पर गए थे। रात में मराठा सेवा संघ के युवाओं ने प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक दिन पहले नेताओं द्वारा जूते, चप्पल पहनकर जाने पर मराठा सेवा संघ के पंकज राउत का कहना था कि महाराष्ट्र के एक मंत्री ने कुछ समय पहले महाराज के बारे में अपशब्द कहे थे। इसके विरोध में हमने मोर्चा निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। अब यह वोटों की राजनीति कर रहे हैं। आज हमारे महाराज की याद क्यों आ रही है। जूते चप्पल पहनकर जा रहे हैं। महाराज किसी के नहीं सभी के हैं। चुनाव के लिए यह किया जा रहा है।
हर्षवर्धन सिंह ने लगाए आरोप, कहा, नेताओं को समझना चाहिए यह बात
इसे लेकर निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा.मेरे संज्ञान में आया है कि कल कुछ नेता माल्यार्पण करने गए तब उन्होंने जूते, चप्पल पहन रखे थे उसके साथ उपर चढ़े। छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप हमारे महापुरूष हैं। यह भगवान तो नहीं लेकिन भगवान से कम भी नहीं हैं। उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया और जो यह राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं यह तो इनको समझना चाहिए कि जिस तरह देव के मंदिर में जूतेए चप्पल उतारकर जाते हैं वैसे ही यहा भी जाना चाहिए। उन्होंने कहा. महाराष्ट्र में मराठा भाइयों पर लाठीचार्जए अत्याचार हो रहे हैं। एक मांग ही तो है इसके लिए दूसरे तरीके से भी बात की जा चुकी है। वोट मांगने आते हैं तो हाथ जोड़कर आते हैं। उसके बाद सब कुछ भूल जाते हैं।
और इधर कांग्रेस ने भी लगाए आरोप, शेरा बोले, कौन से राष्ट्रवाद की बात करते हैं यह
इसे लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग किस राष्ट्रवाद की बात करते हैं। जब वह महापुरूषों का ही सम्मान नहीं करना जानते तो उन्हें क्या कहें। उन्होंने कहा बीजेपी के नेताओं को आदर करने का तरीका सलीका ही नहीं पता। कुछ दिन पहले इंदौर के महापौर राष्ट्रगीत, राष्ट्रवाद के बारे में पता नहीं था। जूते पहनकर माल्यार्पण करते हैं यह कब सीखेंगे। वह तो जनता आक्रोशित नहीं हुई यह अच्छी बात हुई। आने वाले समय में जनता फैसला करके बताएगी।
भाजपा की ओर से तीन नेताओं ने रखा पक्ष-
Sadaiv Newsइधर शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें भाजपा नेता शाकीर साहब, बलराज नवानी, अजहरउल हक ने भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस की ओर से पक्ष रखा। तीनों नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस शाहपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, लेकिन कुछ आसामाजिक तत्वों का आरोप था कि वह जूते, चप्पल पहनकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए थे, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। डिप्टी सीएम सम्मानजनक तरीके से गए थे। उसके वीडियो फुटेज हमने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। साथ ही विजय संकल्प रैली के दौरान जिन लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया और भाजपा के प्रचार वाहन को नुकसान पहंुचाया उनके खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। वहीं शनिवार को लालबाग की मामू कॉलोनी में एक कर्मचारी को रोकने वाले मामले को लेकर भी भाजपा नेताओं ने कहा इस तरह का व्यवहार गलत है। अगर किसी प्रकार की परेशानी है तो उसकी शिकायत चुनाव आयोग को की जाना चाहिए। एक प्रचार वाहन को रोकने पर भी आक्रोश जताया गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles