HomeबुरहानपुरMP ELECTION 2023 : निर्णायक रही लाडली...

MP ELECTION 2023 : निर्णायक रही लाडली बहना योजना- जिले की दोनों विधानसभाओं में भाजपा को मिली जीत

बुरहानपुर विधानसभा से अर्चना चिटनिस 31081, नेपानगर विधानसभा से मंजू दादू 44805 वोटों से जीतीं चुनाव जीत पर अर्चना चिटनिस बोलीं, लाडली बहनों ने ही नहीं लाडले भाइयों ने भी वोट दिया मंजू दादू बोलीं- यह सबकी जीत है, सांसद ने कहा, इस बार सरकार बनाने में निमाड़ की अहम भूमिका रही बुरहानपुर। मप्र सहित […]

बुरहानपुर। मप्र सहित बुरहानपुर जिले में भी लाडली बहना का जादू चला। लाडली बहना भाजपा के लिए निर्णायक रही। दोनों ही विधानसभा बुरहानपुर और नेपानगर में भाजपा को 31 से 44 हजार तक जीत मिली। जो कयास लगाए जा रहे थे परिणाम इसके विपरीत रहे।
विधानसभा चुनाव परिणाम में जिले की दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। बुरहानपुर विधानसभा से पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने 31081 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 99998 वोट मिले जबकि कांग्रेस के ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया को 68917 से जीत हासिल की जबकि नेपानगर विधानसभा से पूर्व विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने 44805 वोट हासिल किए। मंजू दादू को 113400 वोट मिले जबकि कांग्रेस की गेंदु बाई को 68595 वोट मिले।
अपनी जीत पर अर्चना चिटनिस ने कहा-मोदी जी का नेतृत्व न सिर्फ मप्र बल्कि अन्य राज्यों ने भी अपनाया है। यह कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। लाडली बहनाओं ने जिताया और लाडले भाइयों ने भी कोई कमी नहीं की। मंजू दादू ने कहा- नेपानगर में जिस पार्टी का विधायक चुना जाता है उसी की सरकार बनती है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा-भाजपा की सरकार बनाने में निमाड़ का अहम योगदान रहा है। यह मोदी जी के प्रति जनता का प्यार है।
समर्थकों ने मनाया जश्न, जमकर नाचे
Sadaiv News15वें राउंड के बाद बुरहानपुर विधानसभा की स्थिति बदलते जा रही थी। भाजपा की अर्चना चिटनिस को लगातार बढ़त मिलती रही। जबकि इससे पहले कईं बार वोट कम ज्यादा भी होते रहे। वहीं नेपानगर विधानसभा में भाजपा की मंजू दादू 12वें राउंड से ही 22 हजार से अधिक लीड ले चुकी थी। इसके बाद लीड बढ़ती गई। इसके बाद समर्थकों ने जश्न मनाया। आतिशबाजी भी की। बुरहानपुर विधानसभा की मतगणना 20 और नेपानगर विधानसभा की 22 राउंड में पूरी हुई।
चिटनिस 5 हजार वोटों से हारी थी, इस बार 31081 हजार वोटों से जीती
पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस पिछली बार निर्दलीय ठा. सुरेंद्र सिंह से 5 हजार 124 वोटों से हारी थीं तो वहीं इस बार 31081 वोटों से जीती। वहीं नेपानगर विधानसभा में मंजू दादू ने पिछली बार 2016 में भी 42 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीता था। इस बार भी खुद अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 44 हजार वोटों से जीत हासिल की।
सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों से शुरू हुई गिनती
बहादरपुर स्थित जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान डाइट में रविवार सुबह 8 बजे 42 टेबलों पर काउंटिंग शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। साढ़े 8 बजे ईवीएम खुलीं। बुरहानपुर विधानसभा की मतगणना 20 और नेपानगर विधानसभा की गिनती 22 राउंड में पूरी हुई।
बुरहानपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस भाजपा, निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह कांग्रेस तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान, एआईएमआईएम से नफीस मंशा खान सहित 13 प्रत्याशी मैदान में थे। नेपानगर विधानसभा में कांग्रेस की गेंदू बाई चौहान, भाजपा की मंजू दादू, निर्दलीय प्रत्याशी रतिलाल चिलात्रे, जयस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी बिलर सिंह जमरा सहित कुल 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था।
मतगणना स्थल पर हुआ विवाद
विधानसभा चुनाव की मतगणना खत्म होने के बाद डाइट कॉलेज मतगणना स्थल से वापस लौटते समय निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थक पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला और भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनीस के बड़े बेटे वर्धन और भाई अमित मिश्रा से विवाद हो गया। बहस को बढ़ता देख कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। समय रहते पुलिस जवानों ने स्थिति को संभाला और मामला शांत करवाया। यह विवाद खत्म होने के बाद मनोज तारवाला की कार पर पत्थरों से हमला किया गया। मनोज तारवाला की गाड़ी का पीछे का कांच फूट गया।
विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे
Sadaiv Newsकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशानुसार सौंपे गये कार्य-दायित्वों का सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बेहतर रूप से निर्वहन किया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहे। जिले में मतगणना निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिये गये।

किसने क्या कहा-

लाड़ली बहनाओं ने जिताया और लाड़ले भाईयों ने कोई कमी नहीं की- चिटनिस
नवनिर्वाचित विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व पर ना केवल बुरहानपुर, राजस्थान, मप्र, छत्तीसगढ़ में सबने अपना भरोसा जताया है। भाजपा के कोटि, कोटि कार्यकर्ता, हमारा संगठन, सेवा, गरीब कल्याण यह एक प्रकार से कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से जीत का प्रचंड बहुमत का परचम लहराया। लाड़ली बहनाओं ने जिताया और लाड़ले भाईयों ने कोई कमी नहीं की।
जनता का आशीर्वाद मैंने जीता -हर्षवर्धन
मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धनसिंह चौहान ने कहा मैं जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आभार प्रकट करता हूं। मैं जीत नहीं पाया, लेकिन जनता का आशीर्वाद मैंने जीता। चुनाव लडऩे का संतोष है। बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा। बिना किसी तैयारी के वरिष्ठों के आशीर्वाद से चुनाव लड़ा। जनता के आदेश पर लड़ा। आप सबका स्नेह और प्रेम बना रहे। सदैव आपकी सेवा में रहूंगा।
सरकार बनाने में निमाड़ की बड़ी भूमिका- सांसद
सांसद ने कहा मैं शुरूआत से कह रहा था कि इस बार सरकार बनाने में निमाड़ की बड़ी भूमिका रहेगी। निमाड़ की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया। शिवराजसिंह की जनकल्याणी योजनाओं से लेकर सर्वांगिण विकास और मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास ने किया है। निश्चित फाइनल में हम जीतेंगे। पूरी 29 सीटें मोदीजी की झोली में डालेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles