राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मतगणना से एक दिन पहले प्रशासन ने कराई रिहर्सल, कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

550 से ज्यादा अफसर, कर्मचारियों की टीम रहेगी मौजूद बुरहानपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आज 2 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) बहादरपुर में मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों की मतगणना फायनल रिहर्सल आयोजित रही। फायनल रिहर्सल के दौरान जिला

On: December 2, 2023 8:04 PM
Follow Us:
  • 550 से ज्यादा अफसर, कर्मचारियों की टीम रहेगी मौजूद

बुरहानपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आज 2 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) बहादरपुर में मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों की मतगणना फायनल रिहर्सल आयोजित रही। फायनल रिहर्सल के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल ने मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों/कर्मचारियों के, मतगणना प्रवेश द्वार पर जांच से लेकर विभिन्न सौंपे गये कार्य-दायित्वों का मौका मुआयना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि, सौंपे गये कार्य-दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं सक्रियता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतगणना हॉल में नियुक्त गणना दलों को मतों की गणना के दौरान आवश्यक सावधानियाँ बरतने एवं गतिशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना कार्य 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बहादरपुर में प्रारंभ होगा। पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना शुरू होगी तत्पश्चात् 8.30 बजे से ईवीएम से मतों की गणना का कार्य किया जायेगा।
नेपानगर विधानसभा में 14 टेबल पर सीयू एवं 5 टेबल पर डाक मतपत्र एवं बुरहानपुर विधानसभा-में 18 टेबल पर सीयू एवं 5 टेबल पर डाक मतपत्र की गणना की जायेगी। सीयू से मतगणना करने पर नेपानगर के मतों की गणना 22 राउण्ड में होगी वहीं बुरहानपुर के मतों की गणना 20 राउण्ड में संपन्न होगी।
शहर में तीन मुख्य स्थानों सागर टॉवर, कमल तिराहा व इकबाल चौक पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें लगातार मतों की राउण्डवार जानकारी प्रदर्षित होती रहेगी साथ ही तीनो स्थलों पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी भी नियुक्त किये गये है।
मतगणना हॉल में ईवीएम से मतों की गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक गणना सुपरवाईजर, एक गणना सहायक एवं एक माइक्रों आब्जर्वर होंगे तथा डाक मतपत्र की गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एक गणना सुपरवाईजर, दो गणना सहायक एवं एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किये गये है।
मतगणना हॉल में ईवीएम के मूवमेंट पर निगरानी हेतु प्रत्येंक गणना हॉल एवं कॉरीडोर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिसमें स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक ईवीएम ले जाने एवं स्ट्रांग रूम में वापसी तथा सीलिंग कक्ष में सीलिंग हेतु परिवहन पर निगरानी रखी जा सकेगी।

मतगणना केन्द्र के प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस कर्मी तैनात 

– धारा 144 अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
Sadaiv Newsबुरहानपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत नेपानगर एवं बुरहानपुर विधानसभा की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 8 से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बहादरपुर में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल ने जिले की राजस्व सीमाओं के भीतर तथा मुख्यतः मतगणना केन्द्र बुरहानपुर पर दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 (2) अंतर्गत निम्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
जारी आदेशानुसार मतगणना स्थल पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अधिकृत परिचय पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जायेगा। मतगणना केन्द्र के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच की जायेगी व महिलाओं की सुरक्षा जांच के लिये महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
मतगणना केन्द्र के भीतर माचिस, लाइटर आदि ज्वलनशील पदार्थ एवं अस्त्र-शस्त्र ले जाने की अनुमति नहीं रहेंगी। मोबाईल, आई-पैड, लैपटॉप, रिकार्डिग डिवाईस तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स तथा गुटका, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू इत्यादि नषीले पदार्थ को ले जाना अथवा उपयोग करना प्रतिबंधित रहेगा।
अद्योहस्ताक्षकर्ता कार्य सुविधा हेतु मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी/कर्मचारी को परिसर तक मोबाईल फोन लाने की अनुमति रहेगी। कोई भी व्यक्ति/संस्था, राजनैतिक दल, अभ्यर्थी या उसका निर्वाचन अभिकर्ता मतगणना के उपरांत बिना संबंधित अनुविभागीय अधिकारी की अनुमति के बिना कोई विजय जुलूस, सभा, रैली आदि में पटाखों का उपयोग नहीं करेगा। यह आदेश 5 दिसम्बर तक प्रभावशील रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser