राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

रसूखदार भू-माफिया जिले में करा रहे वक्फ संपत्तियों की रजिस्ट्री- नामांतरण कराने पर हो रहा खुलासा, जांच की उठी मांग 

एआईएमआईएम के शहर अध्यक्ष लंबे समय से उठा रहे यह मामला, कलेक्टर ने कहा हम इसे सीरियसली लेंगे नियमानुसार वक्फ की संपत्ति पर लिखा जाना चाहिए अहस्तांतरणीय वक्फ बोर्ड, 3 साल में भी पटवारी ने रिकार्ड दुरूस्त नहीं किया 40 वक्फ संपत्तियों का 3 साल में भी रिकार्ड दुरूस्त नहीं बुरहानपुर। जिले में

On: January 3, 2024 8:17 PM
Follow Us:
  • एआईएमआईएम के शहर अध्यक्ष लंबे समय से उठा रहे यह मामला, कलेक्टर ने कहा हम इसे सीरियसली लेंगे

  • नियमानुसार वक्फ की संपत्ति पर लिखा जाना चाहिए अहस्तांतरणीय वक्फ बोर्ड, 3 साल में भी पटवारी ने रिकार्ड दुरूस्त नहीं किया

  • 40 वक्फ संपत्तियों का 3 साल में भी रिकार्ड दुरूस्त नहीं

बुरहानपुर। जिले में वक्फ की संपत्तियों की रजिस्ट्री की जा रही है। कुछ रसूखदार सांठगांठ कर इस काम को अंजाम दे रहे है। लंबे समय से एआईएमआईएम के शहर अध्यक्ष व अधिवक्ता जहीर उद्दीन शेख यह मामला उठा रहे हैं, लेकिन ऐसे भू-माफिया रसूखदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस बात का खुलासा तब हो रहा है जब व्यक्ति नामांकरण कराने के लिए जाता है तब उसे पता चलता है यह संपत्ति वक्फ की है। वहीं अब इस मामले में कलेक्टर भव्या मित्तल का कहना है कि हम इसे सिरीयसली ले रहे हैं। तहसीलदारों से भी कहा गया था कि वह वक्फ की संपत्ति पर अहस्तांतरणीय इंद्राज कराएं।
खास बात यह है कि मप्र में बुरहानपुर एक ऐसा शहर है जहां वक्फ बोर्ड की काफी संपत्तियां हैं, लेकिन भू माफियाओं की इस पर नजर है और वक्फ की संपत्तियों की भी रजिस्ट्री किए जाने के आरोप लगाए जा रहे है। इसे लेकर एआईएमआईएम के नगर अध्यक्ष अधिवक्ता जहीर उद्दीन शेख ने सवाल उठाए हैं। वह कईं बार इसकी शिकायत जनसुनवाई में भी कर चुके हैं।
2020 में हुए थे आदेश, आज तक रिकार्ड नहीं किया दुरूस्त
अधिवक्ता जहीर उद्दीन शेख के अनुसार वर्ष 2020 में तहसीलदार बुरहानपुर ने 40 वक्फ संपत्तियों के संबंध में आदेश किए थे कि कॉलम नंबर 12 से 3 यानी मालकी के कॉलम में नाम अ हस्तांतरणीय मप्र वक्फ बोर्ड दर्ज किए जाएं। रिकार्ड दुरूस्त करने के लिए पटवारी को आदेश किया गया था, लेकिन तत्कालीन पटवारी ग्राम ऐमागिर्द ने लापरवाही बरती और आज तक रिकार्ड दुरूस्त नहीं किया। आरोप लगाया गया है कि जिन खसरों पर अहस्तांतरणीय मप्र वक्फ बोर्ड दर्ज है उन संपत्तियों की भी जिला पंजीयक कार्यालय में भू माफिया रजिस्ट्रियां करा रहे हैं। ऐसे में जब नामांतरण के लिए रजिस्ट्री लेकर आवेदक तहसीलदार बुरहानपुर के न्यायालय में आवेदन लगाता है तो तहसीलदार बुरहानपुर अपने आदेश में यह कहकर उसे खारिज करते हैं कि यह संपत्ति वक्फ की संपत्ति है। जब एक न्यायालय अपने आदेश में किसी संपत्ति को वक्फ संपत्ति प्रमाणित कर रहा है तो पंजीयक उसकी रजिस्ट्री कैसे कर रहे हैं यह जांच का विषय है। ऐसे में वक्फ संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है।
वक्फ बोर्ड ने सर्वे कराकर कलेक्टर को लिखा था पत्र
मप्र वक्फ बोर्ड की ओर से पूरे प्रदेश में वक्फ संपत्तियों का सर्वेक्षण कराया गया था। इसके बाद कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा गया था कि जो संपत्ति वक्फ बोर्ड की है उसके खसरे पर अहस्तांतरणीय मप्र वक्फ बोर्ड दर्ज कराया जाए, लेकिन ऐमागिर्द की 40 वक्फ संपत्तियों पर आज तक अ हस्तांतरणीय वक्फ बोर्ड नहीं दर्ज किया गया।
वर्जन-
तहसीलदारों को आदेश जारी किया गया था
वक्फ की जो प्रापर्टी है कईं जगह वह शासकीय दर्ज हो गई थी। उसे वापस वक्फ दर्ज करने के लिए हमें वक्फ बोर्ड ने भी लिखा था। इस संबंध में तहसीलदारों को आदेश किया गया था। किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री अगर किसी नियम के अनुसार होती है तो संबंधित व्यक्ति उसके लिए कोर्ट में आवेदन लगा सकता है। इसको हम गंभीरता से लेंगे। खसरे में ही वक्फ अंकित नहीं है तो ही ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है नहीं तो रजिस्ट्री डिपार्टमेंट नक्शा, खसरे को देखकर ही अपनी रजिस्ट्री करता है।
– भव्या मित्तल, कलेक्टर बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser