राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

JEE Mains 2025 Result: बुरहानपुर का माजिद बना देश का चमकता सितारा, देखें पूरी सफलता की कहानी

मेक्रो विज़न एकेडमी का चैंपियन, JEE Mains 2025 में AIR 30, मध्य प्रदेश का नाम किया रोशन बुरहानपुर। मेहनत, लगन और प्रतिभा जब एक साथ चलती हैं, तो इतिहास बनता है और इस बार यह इतिहास रचा है मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के होनहार छात्र माजिद हुसैन ने। IIT JEE Mains 2025 के

On: April 19, 2025 3:06 PM
Follow Us:
  • मेक्रो विज़न एकेडमी का चैंपियन, JEE Mains 2025 में AIR 30, मध्य प्रदेश का नाम किया रोशन

बुरहानपुर। मेहनत, लगन और प्रतिभा जब एक साथ चलती हैं, तो इतिहास बनता है और इस बार यह इतिहास रचा है मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के होनहार छात्र माजिद हुसैन ने। IIT JEE Mains 2025 के परिणामों में माजिद ने ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
Sadaiv Newsसफलता की बुलंदी पर माजिद
99.9992 परसेंटाइल के साथ माजिद हुसैन ने साबित कर दिया कि सपना चाहे जितना बड़ा हो, अगर मेहनत सच्ची हो तो कोई मंज़िल दूर नहीं। माजिद की यह सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बुरहानपुर की पहचान बन चुकी है। माजिद ने कहा, “यह मेरे लिए एक सपना था, जो आज साकार हुआ है। मेरे माता-पिता, शिक्षक और स्कूल का हर पल का सहयोग मेरे लिए अमूल्य रहा।”
माजिद– सिर्फ JEE में नहीं, ओलंपियाड में भी नंबर 1
JEE Mains की सफलता के साथ ही माजिद ने NSEC, INPhO, INMO, IOQM, INChO, NSEP और SOF जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह दिखा दिया कि वह असाधारण प्रतिभा के धनी हैं।
प्रतिभाओं की पाठशाला
मैक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर ने वर्षों से देश को होनहार छात्र दिए हैं, और माजिद की यह उपलब्धि उस परंपरा की अगली कड़ी है। संस्थान के फाउंडर और चेयरमैन आनंद प्रकाश चौकसे ने गर्व से कहा माजिद ने हमारी शिक्षण प्रणाली, फैकल्टी और अनुशासन की ताकत को सार्थक किया है। वह शुरू से ही जुनूनी और समर्पित छात्र रहा है।
माजिद अकेले नहीं चमके, पूरी टीम रही धमाकेदार!
मेक्रो विज़न एकेडमी के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। देखें टॉप स्कोरर्स में माजिद हुसैन के साथ-साथ शुभ जैन 99.88, साजिद हुसैन 99.84, संमित महाजन 99.82, आयुशी साहू 99.74, गौरव अडवानी 99.66, अदम्य पाटीदार 99.60, स्वर्णिम राठौर 99.58, मकरंद सरखाने 99.53, कृष यादव 99.51, दिव्यांश तिवारी 99.50, हर्ष रावत 99.48, आदिकुमार जैन 99.47, आरूश साहु 99.34, अर्पित पटेल 99.31, कृष्णम पाटिल 99.14, ऋतुराज सिंह चौहान 99.05, अजय धोते 99.05 आदि।
परिवार ने कहा- हमेशा हौसला बढ़ाया
माजिद के माता-पिता ने आंखों में खुशी के आंसू लिए कहा, हमने हमेशा उसका हौसला बढ़ाया, पर आज उसने हमें वो खुशी दी है जो शब्दों में बयां नहीं हो सकती। माजिद अब JEE Advanced 2025 में देशभर में टॉप करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। उसकी कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है जो बड़ा सोचता है और उसे पाने के लिए जी-जान से जुट जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser