राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पूर्व सैनिको का सम्मान समारोह: बोले सांसद- सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, देश की सेवा में सदैव तत्पर रहता है

बुरहानपुर। हमारे देश की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया देख रही है। देश के वीर सैनिकों ने हर बार दुश्मन देश के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया है। उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया गया है। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का जीवन हमेशा प्रेरणादायी है। खासतौर पर युवाओं को उनके जीवन

On: January 14, 2024 8:19 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। हमारे देश की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया देख रही है। देश के वीर सैनिकों ने हर बार दुश्मन देश के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया है। उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया गया है। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का जीवन हमेशा प्रेरणादायी है। खासतौर पर युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सैनिक कभी पूर्व नहीं होता। वह सेवाकाल समाप्त होने के बाद भी देश की सेवा में तत्पर रहता है।
यह बात अमरावती रोड स्थित सांसद कार्यालय पर सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कही। उन्होंने कहा कि आपके सेवाकाल के अनुभव रोंगटे खड़े करने वाला हैं। सैनिक सिर्फ अपनी कद-काठी से नहीं बल्कि अपने हौसले से पहचाना जाता है। आपका परिवार भी सम्मान का पात्र है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल कूटनीति और सैनिकों के प्रति अटूट विश्वास के कारण ही चीन जैसे देश को भारत जवाब देना जान गया है। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सबक सिखाया गया था। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व सैनिकों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।
महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि देश के वीर सैनिकों की शहादत के कारण देश आज कई विरोधी ताकतों से सुरक्षित है। ऐसे में हमें अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए। उनके त्याग व समर्पण के लिए देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे। पूर्व सैनिकों ने सेवाकाल के अपने अनुभव साझा किए। समारोह में अतिथियों ने पूर्व सैनिक गोरेलाल चौहान, सदाशिव पाटिल, अनिल पटेल, पुंडलिक चौधरी, काशीनाथ पाटील सहित उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों का पुष्पहार, शॉल श्रीफल से स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रभारी राजेंद्र सिंह ठाकुर ने आज के दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े, एसडीएम पल्लवी पुराणिक, सांसद प्रतिनिधि किशोर शाह, आदित्य प्रजापति, दीपक वाभले, एमआईसी चेयरमेन व पार्षद भारत इंगले, नितेश दलाल, अनिल वानखेडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता द्वारा किया गया तथा आभार एसडीएम पल्लवी पुराणिक ने माना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser