Homeबुरहानपुरपूर्व सैनिको का सम्मान समारोह: बोले सांसद-...

पूर्व सैनिको का सम्मान समारोह: बोले सांसद- सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, देश की सेवा में सदैव तत्पर रहता है

बुरहानपुर। हमारे देश की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया देख रही है। देश के वीर सैनिकों ने हर बार दुश्मन देश के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया है। उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया गया है। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का जीवन हमेशा प्रेरणादायी है। खासतौर पर युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा […]

बुरहानपुर। हमारे देश की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया देख रही है। देश के वीर सैनिकों ने हर बार दुश्मन देश के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया है। उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया गया है। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का जीवन हमेशा प्रेरणादायी है। खासतौर पर युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सैनिक कभी पूर्व नहीं होता। वह सेवाकाल समाप्त होने के बाद भी देश की सेवा में तत्पर रहता है।
यह बात अमरावती रोड स्थित सांसद कार्यालय पर सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कही। उन्होंने कहा कि आपके सेवाकाल के अनुभव रोंगटे खड़े करने वाला हैं। सैनिक सिर्फ अपनी कद-काठी से नहीं बल्कि अपने हौसले से पहचाना जाता है। आपका परिवार भी सम्मान का पात्र है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल कूटनीति और सैनिकों के प्रति अटूट विश्वास के कारण ही चीन जैसे देश को भारत जवाब देना जान गया है। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सबक सिखाया गया था। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व सैनिकों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।
महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि देश के वीर सैनिकों की शहादत के कारण देश आज कई विरोधी ताकतों से सुरक्षित है। ऐसे में हमें अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए। उनके त्याग व समर्पण के लिए देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे। पूर्व सैनिकों ने सेवाकाल के अपने अनुभव साझा किए। समारोह में अतिथियों ने पूर्व सैनिक गोरेलाल चौहान, सदाशिव पाटिल, अनिल पटेल, पुंडलिक चौधरी, काशीनाथ पाटील सहित उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों का पुष्पहार, शॉल श्रीफल से स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रभारी राजेंद्र सिंह ठाकुर ने आज के दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े, एसडीएम पल्लवी पुराणिक, सांसद प्रतिनिधि किशोर शाह, आदित्य प्रजापति, दीपक वाभले, एमआईसी चेयरमेन व पार्षद भारत इंगले, नितेश दलाल, अनिल वानखेडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता द्वारा किया गया तथा आभार एसडीएम पल्लवी पुराणिक ने माना।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles