राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बहादरपुर पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टीम- किसान ने की थी गेहूं फसल में बीमारी की शिकायत

पिछले सीजन में बोई गई फसल के अवशेष छूटने से नुकसान बदलते मौसम के कारण फसलों पर पड़ रहा है असर बुरहानपुर।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की टीम ने एक दिन पहले ग्राम बहादरपुर में एक किसान के खेत में निरीक्षण किया। किसान ने शिकायत की थी कि कृषि विभाग से जो बीज

On: January 14, 2024 8:39 PM
Follow Us:
  • पिछले सीजन में बोई गई फसल के अवशेष छूटने से नुकसान

  • बदलते मौसम के कारण फसलों पर पड़ रहा है असर

बुरहानपुर।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की टीम ने एक दिन पहले ग्राम बहादरपुर में एक किसान के खेत में निरीक्षण किया। किसान ने शिकायत की थी कि कृषि विभाग से जो बीज दिया गया था उसमें कमी है, लेकिन जांच में पाया गया कि पिछले सीजन में बोई गई फसल के अवशेष छूटने के कारण किसान को नुकसान हुआ है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ कार्तिकेय सिंह ने बताया ग्राम बहादरपुर में वैज्ञानिकों द्वारा किसान हीरालाल के खेत का भ्रमण किया गया। वर्तमान में खेत में गेहूं लगा हुआ है जिसका एरिया 3 एकड़ है। फसल में मृदा जनित बीमारियों के कारण 5 से 10 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हो गया है। किसान की शिकायत पर वैज्ञानिक कार्तिकेय सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार सिंह ने भ्रमण कर समझाईश दी। उन्होंने बताया किसान की शिकायत थी कि गेहूं का बीज कृषि विभाग द्वारा मिला है। इस बीच में ही किसी ना किसी प्रकार की कमी है, लेकिन मौके पर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि खेत में पिछले सीजन में सोयाबीन की खेती की गई थी जिसका पूरा अवशेष खेत में ही छोड़ दिया गया था। इसके कारण पूरे खेत में दीमक का प्रभाव है। दीमक के कारण ही गेहूं की फसल में नुकसान दिखाई दे रहा है। टीम ने निरीक्षण कर कहा करीब 5 से 10 परसेंट तक उत्पादन में कमी आने की संभावना है।
लगातार किया जा रहा खेतों का भ्रमण
कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इन दिनों लगातार खेतों का भ्रमण किया जा रहा है। साथ ही किसानों को समझाईश दी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के कारण चना, तुअर आदि फसलों को लेकर किसान खासे चिंतित हैं। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों से अपील की जा रही है कि वह खेतों में आवश्यक सावधानी बरतें। समय रहते बीमारी के प्रकोप से आसानी से बचा जा सकता है।
वर्जन-
लगातार किया जाएगा भ्रमण
* अभी मौसम लगातार बदल रहा है। ठंड ज्यादा नहीं पड़ रही है इसलिए चना, तुअर फसल पर संकट है। गेहूं पर कोई नुकसान नहीं है। टीम द्वारा लगातार खेतों का भ्रमण किया जाएगा।
-डॉ.कार्तिकेय सिंह, कृषि वैज्ञानिक बुरहानपुर।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser