Homeमध्यप्रदेशशत्रु संपत्ति- बुरहानपुर में जन्में थे पाकिस्तान...

शत्रु संपत्ति- बुरहानपुर में जन्में थे पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शरीफ उद्दीन पीरजादा, बिखरी पड़ी संपत्तियां आज तक नहीं हुई राजसात

एक आरटीआई कार्यकर्ता ने जनसुनवाई में की शिकायत, जांच की उठाई मांग कहा, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा की बुरहानपुर में कईं संपत्तियां, जांच हो बुरहानपुर। पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री की कईं संपत्तियां बुरहानपुर में बिखरी पड़ी है, लेकिन इसकी किसी ने आज तक सुध नहीं ली। अधिकांश लोगों […]

बुरहानपुर। पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री की कईं संपत्तियां बुरहानपुर में बिखरी पड़ी है, लेकिन इसकी किसी ने आज तक सुध नहीं ली। अधिकांश लोगों को यह भी नहीं मालूम है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा का जन्म बुरहानपुर में हुआ था, लेकिन जब यह जानकारी सामने आई तो हर कोई चौंक गया।
इसे लेकर एक आरटीआई कार्यकर्ता ने मंगलवार को जनसुनवाई में चौंकाने वाली शिकायत की। जिसे सुनकर अफसर खुद भी चौंक गए। दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. सूर्यकांत उर्फ डॉ. आनंद दीक्षित ने जनसुनवाई में शिकायत की कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा की बुरहानपुर के ऐमागिर्द क्षेत्र में कईं संपत्तियां है। उस शत्रु संपत्ति का सीमांकन कर राजसात किया जाना चाहिए। उन्होंने शिकायत में कहा देश के बंटवारे के बादद देश छोड़कर शत्रु देश के साथ जाने वालों की संपत्ति के लिए शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 लाया गया था। देश के अन्य प्रदेशों के साथ ही मप्र में भी शत्रु संपत्तियां है और इसी कड़ी में बुरहानपुर में भी पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा की बहुत सी संपत्तियां है जिन्हे आज तक राजसात नहीं किया गया है।
बुरहानपुर में हुआ था जन्म, बाद में पाकिस्तान जाने पर बने थे विदेश मंत्री
डॉ. आनंद दीक्षित ने कहा स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा का जन्म बुरहानपुर में 12 जून 1923 को पिता मीर नियाजी पीरजादा और माता फातिमा के घर हुआ था। जबकि मृत्यु 93 साल की उम्र में 2 जून 2017 को कराची पाकिस्तान में हुई थी। इसलिए संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें शत्रु संपत्ति मानकर राजसात किया जाएगा।
ऐमागिर्द, हमीदपुरा में कईं संपत्तियों पर हैं कब्जे
खास बात यह है कि ऐमागिर्द और हमीदपुरा क्षेत्र में वक्फ की कईं संपत्तियों पर भी कब्जे हैं। अब यह मामला निकलकर सामने आया है कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री की यहां संपत्तियां है। शहर क अलावा हमीदपुरा, ऐमागिर्द क्षेत्र में उनकी संपत्तियां होना बताई जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि उनकी संपत्तियां कहां कहां है।
वर्जन-
शिकायत की जांच कराएंगे
एक शिकायतकर्ता डॉ. आनंद दीक्षित नामक ने जनसुनवाई में की है। जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री की यहां संपत्तियां है। हम उसकी जांच कराएंगे। अगर शत्रु संपत्ति है तो उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
-वीर सिंह चौहान, एडीएम बुरहानपुर

यह भी देखिए

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles