राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शत्रु संपत्ति- बुरहानपुर में जन्में थे पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शरीफ उद्दीन पीरजादा, बिखरी पड़ी संपत्तियां आज तक नहीं हुई राजसात

एक आरटीआई कार्यकर्ता ने जनसुनवाई में की शिकायत, जांच की उठाई मांग कहा, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा की बुरहानपुर में कईं संपत्तियां, जांच हो बुरहानपुर। पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री की कईं संपत्तियां बुरहानपुर में बिखरी पड़ी है, लेकिन इसकी किसी ने आज तक सुध नहीं ली।

On: January 16, 2024 7:15 PM
Follow Us:
  • एक आरटीआई कार्यकर्ता ने जनसुनवाई में की शिकायत, जांच की उठाई मांग

  • कहा, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा की बुरहानपुर में कईं संपत्तियां, जांच हो

बुरहानपुर। पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री की कईं संपत्तियां बुरहानपुर में बिखरी पड़ी है, लेकिन इसकी किसी ने आज तक सुध नहीं ली। अधिकांश लोगों को यह भी नहीं मालूम है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा का जन्म बुरहानपुर में हुआ था, लेकिन जब यह जानकारी सामने आई तो हर कोई चौंक गया।
इसे लेकर एक आरटीआई कार्यकर्ता ने मंगलवार को जनसुनवाई में चौंकाने वाली शिकायत की। जिसे सुनकर अफसर खुद भी चौंक गए। दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. सूर्यकांत उर्फ डॉ. आनंद दीक्षित ने जनसुनवाई में शिकायत की कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा की बुरहानपुर के ऐमागिर्द क्षेत्र में कईं संपत्तियां है। उस शत्रु संपत्ति का सीमांकन कर राजसात किया जाना चाहिए। उन्होंने शिकायत में कहा देश के बंटवारे के बादद देश छोड़कर शत्रु देश के साथ जाने वालों की संपत्ति के लिए शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 लाया गया था। देश के अन्य प्रदेशों के साथ ही मप्र में भी शत्रु संपत्तियां है और इसी कड़ी में बुरहानपुर में भी पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा की बहुत सी संपत्तियां है जिन्हे आज तक राजसात नहीं किया गया है।
बुरहानपुर में हुआ था जन्म, बाद में पाकिस्तान जाने पर बने थे विदेश मंत्री
डॉ. आनंद दीक्षित ने कहा स्व. शरीफ उद्दीन पीरजादा का जन्म बुरहानपुर में 12 जून 1923 को पिता मीर नियाजी पीरजादा और माता फातिमा के घर हुआ था। जबकि मृत्यु 93 साल की उम्र में 2 जून 2017 को कराची पाकिस्तान में हुई थी। इसलिए संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें शत्रु संपत्ति मानकर राजसात किया जाएगा।
ऐमागिर्द, हमीदपुरा में कईं संपत्तियों पर हैं कब्जे
खास बात यह है कि ऐमागिर्द और हमीदपुरा क्षेत्र में वक्फ की कईं संपत्तियों पर भी कब्जे हैं। अब यह मामला निकलकर सामने आया है कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री की यहां संपत्तियां है। शहर क अलावा हमीदपुरा, ऐमागिर्द क्षेत्र में उनकी संपत्तियां होना बताई जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि उनकी संपत्तियां कहां कहां है।
वर्जन-
शिकायत की जांच कराएंगे
एक शिकायतकर्ता डॉ. आनंद दीक्षित नामक ने जनसुनवाई में की है। जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री की यहां संपत्तियां है। हम उसकी जांच कराएंगे। अगर शत्रु संपत्ति है तो उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
-वीर सिंह चौहान, एडीएम बुरहानपुर

यह भी देखिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser