Homeबुरहानपुरराममय हुआ शहर- बुरहानपुर में मनाया गया...

राममय हुआ शहर- बुरहानपुर में मनाया गया आकाशीय दीपोत्सव

नेहरू स्टेडियम ग्राडंड से छोड़े गए आकाशीय कंडील बुरहानपुर। खंडवा संसदीय क्षेत्र में आकाशीय दीप महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के खंडवा संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर, खंडवा, ओंकारेश्वर और बड़वाह में शनिवार शाम आकाशीय दीप महोत्सव मनाया गया। इस दौरान बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम से आकाशीय कंडील छोड़े गए। इस दौरान भाजपा […]

  • नेहरू स्टेडियम ग्राडंड से छोड़े गए आकाशीय कंडील

बुरहानपुर। खंडवा संसदीय क्षेत्र में आकाशीय दीप महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के खंडवा संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर, खंडवा, ओंकारेश्वर और बड़वाह में शनिवार शाम आकाशीय दीप महोत्सव मनाया गया। इस दौरान बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम से आकाशीय कंडील छोड़े गए।
इस दौरान भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल ने कहा- खंडवा संसदीय क्षेत्र में बने इस नए इतिहास को लेकर राम भक्त उत्साहित नजर आए। प्रभु श्रीराम का 14 वर्ष का वनवास था। 14 वर्ष के 5110 दिन होते हैं इसलिए संसदीय क्षेत्र में 5110 आकाशीय दीप जलाए गए। बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम में शाम 7 बजे से आकाशीय दीप महोत्सव शुरू हुआ जिसमें नगर के लोग, संतजन सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। भगवान श्रीराम का यह भव्य मंदिर भारत के शौर्य का प्रतीक है। नेहरू स्टेडियम में आकाशीय दीपों व श्रीराम घोष के गुब्बारे का सामूहिक आयोजन हुआ। 25 बाय 50 फीट की प्रभु श्रीराम की भव्य रंगोली व दीप प्रज्वलन, वानर सेना की प्रस्तुति, जीवंत झाकियां, पुष्प वर्षा के साथ आयोजन हुआ। पाटिल ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का इतिहास बनाया है। प्रभु श्रीराम महोत्सव के उपलक्ष में प्रदेश में पहली बार खंडवा संसदीय क्षेत्र में आकाशीय दीप महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। आयोजन में हज़ारों की संख्या में श्रीराम भक्त हुए। जय श्रीराम के जयघोष से स्टेडियम गूंज उठा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles