राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बहुचर्चित मारपीट, दुष्कर्म मामले में फैसला-कोर्ट ने आरोपी को सुनाई दोहरे आजीवन कारावास की सजा

शादी समारोह में जा रही महिला को रोककर दिया था वारदात को अंजाम बुरहानपुर। जिले के बहुचर्चित मारपीट, दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। महिला पैदल शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर उसे खेत

On: March 7, 2024 8:18 PM
Follow Us:
  • शादी समारोह में जा रही महिला को रोककर दिया था वारदात को अंजाम

बुरहानपुर। जिले के बहुचर्चित मारपीट, दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। महिला पैदल शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर उसे खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को कोर्ट ने दोहरे आजीवन कारावास की सजा के साथ ही 11 हजार रूपए के जुर्माने से भी दंडित किया है।
सहायक लोक अभियोजन अधिकारी सुनील कुरील ने बताया जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशिता श्रीवास्‍तव ने आरोपी रामा पिता चुड़ामन को धारा 376 भादंवि में आजीवन कारावास, धारा 376’-2 एन भादंवि में आजीवन कारावास और धारा 323 भादंवि में 6 माह का सश्रम कारावास और कुल 11 हजार रूपए के जुर्माने से दंडित किया।
यह है पूरा मामला-
11 सितंबर 22 को महिला रात करीब 8 बजे शादी में जाने के लिये पैदल अकेले जा रही थी तभी रास्‍ते में केले के खेत के पास एक व्‍यक्ति आया और महिला को खिचंकर केले के खेत में ले गया। उसके साथ मारपीट कर कपडे फाड़ दिए फिर दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बारिश होने लगी तब आरोपी पीड़िता को खींचकर थोड़ी दूर गिट्टी खदान के पास बनी खाली झोपड़ी में ले गया। वहां भी दुष्कर्म किया और भाग निकला। पीड़िता के शरीर पर कपड़े नहीं थे। वह पास की ही एक झोपड़ी में गई और एक महिला को पूरी आप बीती सुनाई। महिला ने उसकी मदद की और कपड़े दिए। रात वहीं रूकी। दूसरे दिन घर जाते समय देवर का बेटा मिला उसे पूरी बात बताई। मामले की शिकायत पुलिस को की गई।
बाइक की चाबी लेने आया तब धराया आरोपी
घटना स्‍थल पर महिला के फटे कपड़े और बाइक की चाबी पड़ी थी। पीड़िता के परिजन दूरी पर छीपकर बैठ गए और आरोपी जब वहां बाइक की चाबी ढूंढने आया तो उसे पीड़िता ने पहचान लिया। परिजन ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पता चला आरोपी सेलगांव का रहने वाला रामा पिता चूड़ामन है। पुलिस ने अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तु किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने गुरूवार को आरोपी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser